{"_id":"5f94005743a5e25c4e104724","slug":"recognition-cancelled-of-three-iti-due-to-failure-of-standard-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक पूरे न करने पर आगरा के तीन आईटीआई की मान्यता खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक पूरे न करने पर आगरा के तीन आईटीआई की मान्यता खत्म
Sat, 24 Oct 2020 03:53 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Oct 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानक पूरे न करने पर उत्तर प्रदेश के 105 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की मान्यता खत्म कर दी गई है। इनमें तीन आगरा के हैं। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत प्रशिक्षण महानिदेशालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण महानिदेशालय के आदेश में कहा गया है कि सत्र 2020 से इनकी संबद्धता खत्म की गई है। यानी, सत्र 2020 से इनमें प्रवेश नहीं लिए जा सकेंगे। ये आईटीआई तीन साल (वर्ष 2022 तक) के लिए डिबार किए गए हैं। तीन साल के बाद ये आईटीआई संबद्धता के लिए पुन: आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते, ये संस्थान उस समय निर्धारित मान्यता के मानकों को पूरा करते हों।
विज्ञापन
आदेश में यह भी कहा गया है कि जो विद्यार्थी पहले से इनमें प्रशिक्षण ले रहे हैं, उनका प्रशिक्षण जारी रहेगा। इसे पूरा कराने की जिम्मेदारी इन आईटीआई की ही होगी। पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों की अटेंडेंस और हॉल टिकट आदि के लिए एनसीवीटी के एमआईएस पोर्टल इन आईटीआई का स्टेटस ‘एक्टिव या अफिलिएटेड’ दिखाएगा। जबकि, एनसीवीटी के एमआईएस पोर्टल पर ही ट्रेड्स का स्टेटस ‘डि-एक्टिवेटेड’ दिखेगा। इससे ये आईटीआई एडमिशन नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
इनकी मान्यता समाप्त
आगरा में लालचंद्र भगवान दास प्राइवेट आईटीआई सदर बाजार, कृष्णा प्राइवेट आईटीआई जगनेर खेरागढ़, सेंट जोंस प्राइवेट आईटीआई हॉस्पिटल रोड और राजेंद्र मार्केट की मान्यता समाप्त कर दी गई है।