फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   reality check of security arrangements in Agra markets after robbery case

आगरा में ये कैसी चौकसी : चौराहे पर कैमरा टूटा पड़ा, बैरियर पर पुलिस नहीं, व्यापारियों में सुरक्षा की चिंता

Sun, 31 Jul 2022 04:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Jul 2022 04:54 PM IST
सार

आगरा के रावतपाड़ा में डकैती की घटना के बाद सराफ और व्यापारियों में सुरक्षा की चिंता बढ़ी है। फिर भी बाजार से पुलिस नदारद है। 

विज्ञापन
reality check of security arrangements in Agra markets after robbery case
उल्टा लटका सीसीटीवी कैमरा, बैरियर पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोतवाली क्षेत्र स्थित रावत पाड़ा की तिवारी गली में कोरियर कंपनी के कार्यालय में घुसकर चार बदमाशों ने 40 लाख की डकैती डाली थी। घने बाजार में बड़ी वारदात से सुरक्षा का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बाजारों में व्यापारियों के साथ कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। रेकी करके गैंग वारदात को अंजाम देते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति ही हो रही है। शनिवार दोपहर 12 से एक बजे के बीच अमर उजाला की टीम ने सुरक्षा का हाल देखा। इसमें पता चला कि बैरियर पर पुलिस नहीं है। स्मार्ट सिटी का कैमरा भी टूटा पड़ा है।

विज्ञापन

आसमान देख रहा है कैमरा

फुव्वारा चौराहे पर सेब बाजार चौकी से पहले खंभे पर स्मार्ट सिटी के तहत सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इस चौराहे से ही व्यापारियों का आना-जाना रहता है। खंभे पर चार कैमरे लगे हुए हैं। इनमें से एक कैमरा टूटा हुआ पड़ा है। दूसरे कैमरों की दिशा आसमान की तरफ है।

विज्ञापन

दोपहर नहीं दिखा एक भी पुलिसकर्मी

फुव्वारा से रावत पाड़ा की तरफ जाने वाले मार्ग पर सराफ की दुकानें हैं। इस रास्ते पर दोनों तरफ बैरियर लगाए गए हैं। पुलिस भी तैनात की जाती है। दोपहर 1:00 बजे बैरियरों पर एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया, जबकि बाजार में भीड़ भी थी। यह तब है जब कुछ दिन पहले ही डकैती की घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हो चुकी हैं वारदात

- नवंबर 2021 में कोतवाली के सेब का बाजार में सराफ के कर्मचारी से टप्पेबाज 15 लाख रुपये की कीमत की 27 किलो चांदी ले गए थे। टप्पेबाजों ने कर्मचारी को बाबा बनकर रोका था। इसके बाद अगरबत्ती का धुआं कर चांदी ले गए थे।
- जून 2015 में कोतवाली क्षेत्र के ही सराफ के साथ विजय नगर कॉलोनी में लूट हुई थी। बदमाश छह किलो से अधिक सोना लूटकर ले गए थे। पुलिस की जांच में पता चला था कि बदमाशों ने बाजार से ही सराफ की रेकी की थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
- तीन साल पहले कोतवाली क्षेत्र में ही एक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। दुकान में नकब लगाकर घुसे चोर सोने के जेवरात चोरी करके ले गए थे।

बाजार से रेकी करके गैंग बनाते हैं निशाना

कोतवाली क्षेत्र में सौ से अधिक मार्केट और एक हजार से अधिक से दुकान और शोरूम हैं। सिंधी बाजार में कपड़ा व्यापारी, सेब का बाजार में सराफ, रावत पाड़ा में किराना, बर्तन, किनारी बाजार में खिलौना व्यापारी के अलावा अन्य व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं। गैंग बाजार से ही रेकी करते हैं। इसके बाद सराफ और व्यापारियों को निशाने पर लेते हैं। अक्सर बाजार में किसी न किसी तरीके से उन्हें शिकार बना लेते हैं। कभी गैंग रास्ता पूछने के बहाने तो कभी बाबा बनकर कष्ट दूर करने का झांसा देकर शिकार बना लेता है।

रात में भी पुलिस व्यवस्था हो

कोतवाली क्षेत्र के सराफ पवन गुप्ता ने कहा कि सराफा बाजार में दिन के अलावा रात में भी पुलिस की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। सराफ रिंकू बंसल ने कहा कि कोरियर कंपनी में 40 लाख की लूट से सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सराफ बाजार में सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है।

बाजार में संदिग्धों की हो चेकिंग

चौबेजी का फाटक निवासी सराफ मनोज गोयल ने कहा कि बदमाश बाजार में आकर रेकी करते हैं। इसके बाद वारदात करते हैं। बाजार में संदिग्धों की चेकिंग की जानी चाहिए। सराफ राहुल गुप्ता ने कहा कि बाजार में कई बार चोरी और जेवरात चोरी की वारदात हो चुकी हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस को गश्त करनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी बढ़ाई जाए।

महत्वपूर्ण बाजार में लगती है पिकेट

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने  कहा कि महत्वपूर्ण बाजार में दिन और रात में पुलिस की पिकेट लगती है। निजी चौकीदार भी रहते हैं। 30 होमगार्ड लगाए जाते हैं। रावतपाड़ा में अलग से पुलिसकर्मी  लगाए गए हैं। संदिग्धों को चेक किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed