फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   reality came out from her husband's laptop  SP leader Juhi told the whole truth

UP: पति के लैपटॉप से सामने आई हकीकत...सपा नेता जूही ने बताया पूरा सच, बोलीं- पुलिस नहीं सुन रही

Mon, 23 Sep 2024 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 09:19 AM IST
सार

रंगदारी मांगने और हमले के मुकदमे में फंसी सपा नेता जूही प्रकाश ने अपने पति को घेरना शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि पति उनका शोषण कर रहे थे। पुलिस अब उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। उनकी ओर से मुकदमा भी नहीं लिखा जा रहा है। 
 

विज्ञापन
reality came out from her husband's laptop  SP leader Juhi told the whole truth
सपा नेता जूही प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में रंगदारी मांगने और हमले के मुकदमे में फंसी सपा नेता जूही प्रकाश ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एकपक्षीय कार्रवाई की जा रही है। उनका मुकदमा नहीं लिखा जा रहा। पति झगड़े में घायल हुए। पति का लैपटॉप पुलिस जब्त कर ले तो सच्चाई सामने आ जाएगी। पति महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है। मुकदमे से बचने के लिए ही पति ने पूरा ड्रामा किया है।
विज्ञापन


 

सिकंदरा थाने में पति योगेंद्र प्रताप सिंह ने उनके खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, रंगदारी मांगने की धारा के तहत मुकदमा लिखाया है। जूही प्रकाश ने बताया कि पुलिस को उनके पति की हरकतों की पहले से जानकारी है। उनकी शादी ही पुलिस के दबाव के कारण हुई थी। उन्होंने तो मई 2024 में योगेंद्र के खिलाफ तहरीर दी थी। पति की हकीकत उनकी आंखों के सामने पिछले दिनों आई। पति का लैपटॉप खुला रह गया था। उसमें कई युवतियों के साथ पति के अश्लील वीडियो थे। इसी बात पर झगड़ा हुआ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पति ने अपने दो दोस्तों को बुला लिया। दोस्तों ने उनके साथ बदसलूकी की। धक्का-मुक्की में चीनी मिट्टी का पॉट टूट गया था। पति फर्श पर गिरे तो पॉट का एक टुकड़ा उनकी पीठ के नीचे आ गया था। पति को जख्मी देख वह झगड़ा भूलकर उन्हें हॉस्पिटल लेकर गई थीं। अपार्टमेंट के लोगों से पूछताछ की जा सकती है। पूरी रात हॉस्पिटल में रहीं। पति को यह पता था कि दूसरी युवतियों के साथ वीडियो उन्होंने देख लिए हैं। अब यह मामला तूल पकड़ सकता है। खुद को कानूनी शिकंजे से बचाने के लिए पति ने उनके खिलाफ मुकदमा लिखा दिया। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। तहरीर ली मगर उनका मुकदमा अभी तक नहीं लिखा।
 
विज्ञापन

पति की शिकायत अफसरों से कर चुकी हूं
जूही प्रकाश ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी अपने पति की हकीकत बताई है। पुलिस पति का लैपटाॅप जब्त करे। डेटा रिकवर कराए। पति ने इसी तरह वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया था। उनका पति बहुजन समाज पार्टी से जुड़ा है। आरोप लगाया कि एक नहीं कई युवतियों के साथ पति ने वीडियो बनाए हैं। सपा नेता का कहना है कि पुलिस को अब उनका मुकदमा भी दर्ज करना चाहिए। वह अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं मगर सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed