फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   realese the payment of sugarcane farmer

खुशखबरी- गन्ना किसानों की मेहनत को मिली मिठास, पिछले सत्र के बकाए का शत प्रतिशत भुगतान

Mon, 10 Feb 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
realese the payment of sugarcane farmer
कासगंज की न्यौली चीनी मिल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। लंबे प्रयास के बाद गन्ना किसानों की मेहनत आखिरकार रंग ले ही आई। भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे किसानों की मेहनत में चीनी मिल और गन्ना विभाग ने मिठास घोलते हुए पिछले सत्र का भुगतान कर दिया है। जिससे गन्ना किसान काफी प्रसन्न हैं। किसानों को अब नए सत्र में खरीदे गए गन्ने का भुगतान जल्द होने की उम्मीद जाग गई है।
विज्ञापन

न्यौली चीनी मिल ने पिछले साल गन्ना किसानों का जो गन्ना खरीदा था उसके भुगतान की एडवाइजरी वैसे तो पहले ही तैयार थी। चीनी मिल जिला प्रशासन से अनुमति लेकर धीमे-धीमे गन्ने की बिक्री कर रही थी, लेकिन पूर्ण भुगतान नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया। डीएम के निर्देश पर गन्ना विभाग ने न्यौली चीनी मिल को पिछले सत्र की खरीद का शत प्रतिशत भुगतान करने के निर्देश दिए थे। इस बीच नवंबर माह से नए पेराई सत्र में भी गन्ना खरीद की शुरूआत हो गई। किसान चिंतित हो गए कि आखिर पुराने सत्र में खरीदे गए गन्ने का भुगतान कैसे हो पाएगा, लेकिन प्रशासन के प्रयासों के चलते पुराने सत्र के गन्ना खरीद का पूर्ण भुगतान दो दिन पहले हो गया।
विज्ञापन

संबंधित बैंकों ने मिल को भेजा संदेश
न्यौली चीनी मिल द्वारा पुराने सत्र में खरीदे गए गन्ने के भुगतान के लिए सभी बैंकों में एडवाइजरी भेजी गई। उसके बाद सभी बैंकों ने एडवाइजरी के आधार पर गन्ना किसानों के खातों में धनराशि भेजते हुए भुगतान का संदेश न्यौली चीनी मिल को भी दे दिया। जिससे चीनी मिल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मिल द्वारा किया गया भुगतान बैंकों ने भी खातों तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 15 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा गया था पुराने पेराई सत्र में।
- 11552 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पिछले साल पैदा हुआ था गन्ना।
- 45.45 करोड़ रुपये पुराने पेराई सत्र में किसानों के थे बकाया।
- 11 हजार किसानों को थी भुगतान की उम्मीद।
वर्जन-
किया गया है भुगतान
- गन्ना किसानों के खातों में पुराने पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने की ऐवज पूर्ण भुगतान भेज दिया गया है। अब पुराना कोई भी बकाया न्यौली चीनी मिल पर नहीं है।

एसपी सिंह, महाप्रबंधक, न्यौली चीनी मिल।
जल्द होगा नए सत्र का भुगतान
- नए पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने का भुगतान न्यौली चीनी मिल जल्द करेगी। चीनी मिल को नोटिस देकर 8 दिन में नए खरीद के भुगतान के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed