फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RBS College Agra first choice of agricultural students

Mission Admission: कृषि के छात्रों की पहली पसंद है आगरा का आरबीएस कॉलेज, नैक से प्राप्त है ए-प्लस ग्रेड

Thu, 07 Jul 2022 04:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Jul 2022 04:08 PM IST
सार

आरबीएस संस्था की शुरुआत वर्ष 1885 में हुई थी। वर्ष 1940 में कॉलेज के रूप में मान्यता मिली। कॉलेज के पांच परिसर हैं। 

विज्ञापन
RBS College Agra first choice of agricultural students
RBS College Agra, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध राजा बलवंत सिंह कॉलेज (आरबीएस कॉलेज) के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पहले वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा, इसके बाद कॉलेज की वेबसाइट rbscollegeagra.edu.in पर जाकर प्रवेश फॉर्म भरा जा सकता है। मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे। आरबीएस कॉलेज कृषि के छात्रों की पहली पसंद होती है। प्रति वर्ष बीएससी कृषि की प्रत्येक सीट के लिए 10 से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं। 

विज्ञापन


आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विजय श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद (नैक) से ए-प्लस ग्रेड प्राप्त है। यह कॉलेज वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त है। आरबीएस संस्था की शुरुआत वर्ष 1885 में हुई थी। वर्ष 1940 में कॉलेज के रूप में मान्यता मिली। कॉलेज के पांच परिसर हैं। खंदारी परिसर स्थित मुख्य परिसर में प्रशासनिक भवन, कला, वाणिज्य, विज्ञान संकायों के साथ पुस्तकालय, खेल का मैदान और पुस्तकालय है।
विज्ञापन


खंदारी हाउस में बीएड व एमएड के साथ छात्रावास है। खंदारी परिसर में बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए की कक्षाएं लगती हैं। बिचपुरी परिसर में कृषि के पाठ्यक्रम संचालित है। इसी परिसर में इंजीनियरिंग संकाय है। शोध कार्य के लिए कृषि फार्म है। एक परिसर एटा जिले के अवागढ़ में है। यहां कृषि विज्ञान केंद्र है। 1100 एकड़ भूमि संस्था के पास है। एनएसएस की सात इकाइयां, एनसीसी व रोवर्स एंड रेंजर्स की इकाइयां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक के पाठ्यक्रम व सीटें

पाठ्यक्रम - सीटें
बीए - 720
बीकॉम - 334
बीएससी (गणित) - 240
बीएससी (बायो) - 240
बीएससी (कृषि) - 160
बीएड - 100
बीबीए - 60
बीसीए - 90

परास्नातक पाठ्यक्रमों में सीटें

एमए हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, भूगोल, मनोविज्ञान, राजनीतिशास्त्र में 70-70 सीटें हैं। एमकॉम लेखा एवं विधि, व्यापार प्रशासन, व्यावहारिक व्यवसायिक अर्थशास्त्र में 70-70, एसएमएसी वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, सीड टेक्नोलॉजी व बायो टेक्नोलॉजी में 30-30 सीटें हैं। एमएससी शस्य विज्ञान, उद्यान, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि प्रसार, कृषि जंतु एवं कीट विज्ञान व आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन में 18-18 सीटें हैं। कृषि रसायन एवं मृदा विज्ञान में 15 व पशु पालन एवं दुग्ध विज्ञान में 12 सीटें हैं।

पूर्व छात्रों में 21 कुलपतियों का नाम शामिल 

आरबीएस कॉलेज के पूर्व छात्रों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह, आईसीएआर के पूर्व निदेशक डॉ. ओपी गौतम के अलावा कॉलेज के पूर्व छात्रों में विभिन्न विश्वविद्यालयों में 21 कुलपतियों का नाम शामिल है। इसमें प्रो. आरके सिंह, डॉ. जीसी सक्सेना, प्रो. बीके सिंह, प्रो. पंजाब सिंह, प्रो. ध्यानपाल सिंह, प्रो. डीआर सिंह, प्रो. एससी मुद्गल, प्रो. जेपीएस यादव, प्रो. राजेश धाकरे, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. एचएस राठौर, प्रो. मंगला राय, प्रो. बीएस राजपूत, प्रो. जीके मेहता, प्रो. पीएन सिंह, प्रो. बीआर त्रिपाठी, प्रो. केएस मिश्रा, डॉ. वीबी सिंह, डॉ. डॉ. एनसी गौतम आदि हैं। प्रो. डीपी सिंह भी कुलपति रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed