{"_id":"6171a24635e4ec052949db16","slug":"raw-streets-will-be-built-in-new-population-mayor-worshiped-agra-news-agr5122280161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई आबादी में बनेंगी कच्ची गलियां, मेयर ने किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई आबादी में बनेंगी कच्ची गलियां, मेयर ने किया पूजन
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! दुर्गा नगर मुख्य मार्ग सड़क निर्माण कार्य हेतु पूजन करती महापौर के साथ वरिष्ठ भाजपा
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नई आबादी वाले क्षेत्र के मोहल्ला नगला विश्नू और दतौजीकलां की कच्ची गलियों का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए 15वें वित्त की धनराशि से करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य के लिए मेयर नूतन राठौर ने बृहस्पतिवार को भूमि पूजन किया।
इस दौरान मेयर नूतन राठौर ने कहा कि दतौजी कलां के मुख्य मार्ग पर राधे-राधे से डॉ. सुभाष के मकान तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए करीब 14 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इधर, नगला विश्नू में श्याम बाबू के मकान से छोटे इंटर कॉलेज से होकर पप्पू यादव के मकान तक नाली व सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
इसके लिए करीब 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही स्टेशन रोड स्थित दाऊजी मिष्ठान भंडार से सुरजीत अपार्टमेंट तक गली का निर्माण कराया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान मेयर नूतन राठौर ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय से और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इलियास खां, राकेश यादव, ज्ञान सिंह शंखवार, अंकित चक, विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।