फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raw liquor making busted in Dauki, woman arrested

डौकी में कच्ची शराब बनाने का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार

Sat, 25 Sep 2021 01:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Raw liquor making busted in Dauki, woman arrested
फतेहाबाद। थाना डौकी पुलिस ने चमरपुरा गांव के एक बंद मकान में छापा मारकर कच्ची शराब बनाए जाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार भी किया। मौके से 6 लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद हुए। 600 लीटर लहन नष्ट कराई गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि चमरपुरा गांव में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर छापा मारा गया। यहां बंद पड़े मकान में कच्ची शराब बनाई जा रही थी। मौके पर छह ड्रम में रखा 600 लीटर लहन मिला। जिसे पुलिस ने नष्ट करा दिया। वहीं छह लीटर बनाकर रखी गई शराब, बनाने के उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन

मौके से एक महिला को गिरफ्तार भी किया गया। जबकि एक आरोपी सीताराम उर्फ सीतो मौके पर से फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed