फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ration mafia whom Agra police could not catch was caught by Rajasthan policemen 300 sacks of rice recovered

UP: जिस राशन माफिया को आगरा पुलिस न पकड़ सकी, उसे राजस्थान के पुलिसकर्मियों ने दबोचा, 300 बोरी चावल बरामद

Mon, 02 Dec 2024 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 10:09 AM IST
सार

आगरा पुलिस की हिट लिस्ट में शामिला राशन माफिया को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके सात गुर्गे भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपियों के पास से 300 बोरी सरकारी चावल का एक ट्रोला और दो कार भी बरामद की गई हैं।
 

विज्ञापन
ration mafia whom Agra police could not catch was caught by Rajasthan policemen 300 sacks of rice recovered
राशन माफिया और उसके गुर्गे गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरकारी राशन के चावल की तस्करी करने वाले खेरागढ़ के जिस माफिया पर नकेल कसने में कमिश्नरेट पुलिस फेल हो गई, उसे राजस्थान पुलिस ने रविवार को रूपवास में गिरफ्तार किया। आठ गुर्गों के साथ उसे जेल भेजा गया है। माफिया से 300 बोरी चावल लदा ट्रॉला व दो कार भी जब्त की गई हैं।
विज्ञापन


 

सरकारी चावल तस्कर सुमित अग्रवाल के विरुद्ध आगरा के विभिन्न थानों में राशन की कालाबाजारी के आधा दर्जन मुकदमे हैं। 10 सितंबर को अछनेरा के रायभा में एक घर में संचालित गोदाम में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) की सरकारी मुहर लगी 62 बोरियों सहित 270 बोरी चावल पूर्ति विभाग ने जब्त की थी। सुमित अग्रवाल व उसके जीजा मनीष अग्रवाल के विरुद्ध केस दर्ज कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा कलेक्ट्रेट में तैनात तत्कालीन एडीएम नागरिक आपूर्ति सुशीला अग्रवाल से दोनों माफिया की रिश्तेदारी की बात सामने आई थी। जिसके बाद एडीएम को आगरा से हटा दिया गया। लेकिन, एक महीने तक सुमित को कमिश्नरेट पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। 11 अक्तूबर को डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार ने सुमित की गिरफ्तारी का खुलासा किया, लेकिन दो दिन बाद सुमित छूट गया।

 
विज्ञापन

दो दिन में छूटने के बाद सुमित ने फतेहपुर सीकरी बॉर्डर पर स्थित रूपवास में अड्डा बनाया। जहां किरावली व खेरागढ़ से चावल इकठ्ठा कर रूपवास के मिलिस्वां में भंडारण किया जा रहा था। भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर राजस्थान पुलिस ने टीम के साथ छापा मारकर सुमित अग्रवाल सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 300 बोरी चावल, एक ट्रॉला व दो कार जब्त की गई हैं। माफिया राशन के चावल को गुजरात भेजने की फिराक में था। खेरागढ़ के पीपलखेड़ा के अलावा कमला नगर, बल्केश्वर में भी माफिया रह रहा था।

ये भी पढ़ें -  UP: एसी कमरा, एलईडी टीवी और शानदार बेड...फाइव स्टार होटल की तरह सुविधाएं, जहां यातायात पुलिस दूर करेगी थकान




 

सिंडिकेट में ये भी शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नरेट पुलिस को राशन माफिया के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, किसी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। चावल माफिया के सिंडिकेट में सुमित व अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल के अलावा रामबाग का कुनाल, खंदारी का ओम प्रकाश गुप्ता, फरह का एफसीआई ठेकेदार गौरव अग्रवाल, हरिओम उर्फ झब्बू, मोहनलाल, पवन कुमार, बझेरा का शेरू, बरारा का लोकेश, संजू और नैनू, सेक्टर-7 निवासी हरीश उर्फ हर्रो, मलपुरा का हेमेंद्र उर्फ गोपाल आदि के शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed