{"_id":"66f506a482d3f36b55050842","slug":"ration-mafia-has-links-with-everyone-from-ration-dealer-to-fci-contractor-in-agra-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: कोटेदार से लेकर FCI ठेकेदार तक राशन माफिया के तार, कार्रवाई के बाद भी नहीं हुई गुर्गों की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कोटेदार से लेकर FCI ठेकेदार तक राशन माफिया के तार, कार्रवाई के बाद भी नहीं हुई गुर्गों की गिरफ्तारी
Thu, 26 Sep 2024 12:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:31 PM IST
सार
ताजनगरी में राशन माफिया के तार कोटेदार से लेकर FCI के ठेकेदार तक जुड़े हैं। एडीएम नागरिक आपूर्ति की कार्रवाई के बाद भी गुर्गों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
आवास विकास में पकड़ा गया सरकारी राशन के चावल के कट्टे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मुफ्त बंटने वाले राशन के चावल के काले कारोबार की जड़ें गहरी हैं। कोटेदार से लेकर एफसीआई ठेकेदार तक से राशन माफिया के तार जुड़े हैं। गिरफ्तारी नहीं होने से माफिया के गुर्गों के हौसले बुलंद हैं। शहर से देहात तक इनके गोदाम हैं, जहां बड़े पैमाने पर अवैध भंडारण हो रहा है।
विज्ञापन
राशन माफिया सुमित अग्रवाल से सांठगांठ के आरोप में एडीएम नागरिक आपूर्ति सुशीला अग्रवाल को एडीएम पद से शासन ने हटा दिया। इसके बाद भी राशन माफिया के गुर्गे पुलिस के हाथ नहीं आए जबकि इन पर 50 से अधिक केस दर्ज हैं। कोई स्टे के लिए हाईकोर्ट भाग रहा है तो कोई माननीय की शरण में पहुंच रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
इन कोटेदारों की थी मिलीभगत
राशन माफिया से मिलीभगत में सरकारी कोटेदार भी शामिल हो सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने ताजगंज स्थित बिसेरा कला में कोटेदार मोती लाल, अरौली अहीर के श्यामो में कोटेदार विवेक, इरादतनगर में कोटेदार रामा त्यागी, बाह के जरार में कोटेदार कांतादेवी और पिनाहट के पई में उचित दर विक्रेता कप्तान सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। डीएसओ संजीव सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कोटेदारों के पास आवंटित कोटे के कम राशन मिला। जबकि बिक्री रजिस्टर जांचने पर गड़बड़ियां मिलीं।
विज्ञापन