फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ration distribution will start from today

Agra News: आज से शुरू होगा राशन का वितरण

Tue, 14 May 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 May 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ration distribution will start from today
कासगंज। राशन के वितरण के लिए शासन से तिथि निर्धारित हो गई है। मंगलवार से राशन का वितरण किया जाएगा। 29 मई तक राशन वितरण की व्यवस्था निर्धारित की गई है।जिले में पात्र गृहस्थी योजना के 223467 एवं अंत्योदय योजना के 27593 कार्डधारक हैं। इन कार्डधारकों को 589 राशन की दुकानों से निशुल्क राशन का वितरण किया जाता है। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को एक किलो गेहूं, दो किलो बाजार व दो किलो चावल प्रति यूनिट के हिसाब से राशन मिलेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं, 14 किलो चावल एवं सात किलो बाजरा मिलेगा। राशन वितरण के लिए प्रत्येक माह की पांच तारीख तय है, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते वाहनों की उपलब्धता प्रभावित होने एवं गेहूं की कटाई व थ्रेशिंग के चलते मजदूर नहीं मिल पाने से उठान प्रभावित हो गया, जिससे निर्धारित तिथि से राशन का वितरण शुरू नहीं हो सका। राशन वितरण की तिथि निर्धारित होने से कार्डधारकों को राहत मिल जाएगी। डीएसओ अरुण कुमार का कहना है कि शासन से राशन वितरण के लिए तिथि का निर्धारण कर दिया है। सभी दुकानों को राशन का उठान किया जा चुका है। कार्डधारक निर्धारित अवधि में डीलर की दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed