फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ration distribution

प्रॉक्सी विधि से किया 40% राशन वितरण, जांच शुरू

Sun, 11 Aug 2019 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
ration distribution
एटा। गरीबों को शत प्रतिशत राशन प्रदान करने के लिए शासन ने प्रॉक्सी विधि से राशन वितरण के निर्देश दिए थे। हालांकि राशन डीलर इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। चालीस फीसदी से अधिक का वितरण करने पर शासन ने जिले के तीन राशन डीलर के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लाभार्थियों को अंगूठा ई-पॉस मशीन पर नहीं लगने पर लाभार्थी राशन से वंचित रह जाते थे। इस पर शासन ने नियमों में बदलाव कर वंचित लोगों को आधार कार्ड से राशन देने के निर्देश जारी किए लेकिन इन निर्देशों का राशन डीलर गलत फायदा उठा रहे हैं। जुलाई माह में जिले की तीन दुकानों ने चालीस फीसदी से अधिक वितरण प्रॉक्सी विधि से किया। इसे लखनऊ की टीम ने पकड़ लिया और तीनों राशन डीलरों के खिलाफ जांच के निर्देश दिए। इसमें अलीगंज ब्लाक की दो व जैथरा ब्लाक की एम दुकान शामिल है।
विज्ञापन

प्रॉक्सी विधि से अधिक वितरण की लखनऊ से सूची आई है। इसमें जिले की तीन दुकानें है। अलीगंज ब्लाक में दो और जैथरा ब्लाक की एक दुकान शामिल है। सभी की जांच कराई जाएगी। गलत वितरण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामदत्त, पूर्ति निरीक्षक, अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed