फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ration distribution

हर माह 50 हजार परिवारों को राशन नहीं दे रहे थे डीलर

Mon, 01 Jul 2019 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
ration distribution
कलक्ट्रेट स्थित जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में कोटा डीलर हर माह 50 हजार परिवारों का राशन खा रहे थे। शासन की ओर से ई-पास मशीन से वितरण के बाद इस पर अंकुश लगता दिख रहा है। मई और जून में ई-पास से राशन वितरण के आंकड़े में पहले की अपेक्षा 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जो यह दर्शाता है कि यह राशन सीधे डीलर के खाते में जाता था। अधिकारियों ने भी कोटा डीलरों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में कुल तीन लाख 20 हजार 984 राशन कार्ड धारक हैं। जब तक ई-पॉस लागू नहीं हुई थी तब तक राशन डीलर 95 प्रतिशत कार्डों का राशन वितरण अभिलेखों में दिखा रहे थे। लेकिन मई में शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में ई-पॉस से वितरण अनिवार्य कर दिया। इसके बाद कोटा डीलरों का खेल खत्म हो गया गया। साथ ही पूरा मामला खुलता चला गया। मई में ई-पॉस से वितरण हुआ तो राशन वितरण घटकर 83 प्रतिशत रह गया। वहीं, जून में ये आंकड़ा तीन प्रतिशत और घटकर 80 प्रतिशत पर ही आ गया। ये आंकड़ा तब है, जब 80 प्रतिशत में भी केवल 74 प्रतिशत को ही ई-पॉस से राशन का वितरण किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में हम अगर 80 प्रतिशत भी वितरण मान लें तो राशन का वितरण 15 प्रतिशत तक गिर गया। ये 15 प्रतिशत वही लोग हैं, जिनका राशन कोटा डीलर हड़प कर रहे थे। इस तरह लगभग 50 हजार राशन कार्ड धारकों के राशन का गोलमाल डीलरों द्वारा किया जा रहा था। राशन वितरण में आई कमी सामने आने के बाद पूर्ति विभाग ने कोटा डीलरों की जांच शुरू कर दी है। जांच में दोषी पाए जाने वाले कोटा डीलरों पर कार्रवाई का चाबुक भी चल रहा है। हाल ही में करहल के एक कोटा डीलर पर एफआईआर भी कराई गई है। अभी जांच में अन्य कोटा डीलर भी फंसेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 राशन डीलरों पर हो चुका है जुर्माना
अब तक ई-पॉस से कम वितरण करने पर 12 राशन डीलरों पर पूर्ति विभाग जुर्माना भी लगा चुका है। इसमें से आठ राशन डीलरों पर पांच-पांच हजार रुपये और चार राशन डीलरों पर दो-दो हजार का जुर्माना लगाया गया है। इस तरह कुल 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर जमानत राशि से जब्त भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed