फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ration Dealer Shop get fake document in barai panchayat etah

UP: एटा में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र से नाम कराया कोटा, डीएसओ पर भी उठे सवाल; आरटीआई में खुलासा

Fri, 05 Jan 2024 04:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 04:13 PM IST
सार

फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र लगा कर कोटा नाम करा लिया गया।  निधौली कलां की ग्राम पंचायत बरई का है। आरटीआई में खुलासा हुआ कि कोटा प्राप्त करने के लिए जिन शैक्षिक प्रमाण पत्रों को लगाया गया, वो फर्जी हैं।
 

विज्ञापन
Ration Dealer Shop get fake document in barai panchayat etah
जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र लगाकर सरकारी उचित दर विक्रेता का अनुबंध अपने नाम करा लिया। जब अंकपत्र की जानकारी सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई। तो ऐसी उपलब्धता ही नहीं मिली। इसे लेकर की गई शिकायत पर पूर्ति विभाग की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मामला विकासखंड निधौली कलां की ग्राम पंचायत बरई का है। जहां कोटा डीलर के रूप में गंगा देवी कार्य करती हैं। इनको लेकर अध्यापक अजय कुमार ने डीएम से शिकायत की है। बताया कि उन्होंने 16 जून 2023 को सूचना का अधिकार के तहत डीएसओ से कोटा डीलर के संबंध में कुछ सूचनाएं मांगी थीं। लेकिन जानकारी न मिलने पर खाद्य उपायुक्त अलीगढ़ मंडल को अपील की। जिस पर जवाब प्राप्त हुआ। इसमें गंगा देवी की शैक्षिक योग्यता कक्षा पांच उत्तीर्ण बताई गई है। प्राथमिक विद्यालय सरावल, ब्लॉक सिढ़पुरा जिला कासगंज की 2009 में जारी प्रमाणित टीसी (स्थानांरण प्रमाणपत्र) प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन


इसके बाद खंड शिक्षाधिकारी सिढ़पुरा से इस टीसी को लेकर सूचना का अधिकार के तहत जवाब मांगा। 4 नवंबर 2023 को भेजी सूचना में उन्होंने इस टीसी को फर्जी और कूटरचित करार दिया। बताया गंगा देवी नाम की किसी छात्रा ने उक्त विद्यालय से शिक्षा ग्रहण नहीं की है। टीसी में जो क्रमांक संख्या 1350 दर्ज है, उस पर विद्यालय के अभिलेखों में सत्य कुमारी नाम की छात्रा का उल्लेख मिला। जिसके लगातार अनुपस्थित रहने पर नाम काट दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसओ पर भी आरोप
शिकायत में कोटा डीलर के साथ ही डीएसओ पर भी आरोप लगाए गए हैं। लिखा गया है कि गंगा देवी के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की सही जांच कराए बिना उनको संरक्षण प्रदान किया गया। जिससे जाहिर होता है कि मामले में सांठ-गांठ की गई है। फर्जी टीसी से स्पष्ट है कि गंगा देवी शिक्षित नहीं हैं। जबकि शासनादेश के अनुसार दुकान आवंटन में आवेदक का शिक्षित होना जरूरी है।


जिलाधिकारी द्वारा कराई जा रही जांच 
डीएसओ कमलेश कुमार गुप्ता से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है। टीसी की प्रमाणिकता के लिए कासगंज के बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया है। जवाब मिलने पर आगे की जांच व कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed