फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ration dealer nephew stabbed the man for opposing Ghatauli in Agra

Agra: राशन डीलर के भतीजे ने घटतौली का विरोध करने पर युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

Sun, 05 Jun 2022 03:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jun 2022 03:47 PM IST
सार

आगरा के थाना जगनेर क्षेत्र में एक राशन डीलर का दुस्साहस सामने आया है। गांव सरेंधी में घटतौली का विरोध करने पर उपभोक्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
Ration dealer nephew stabbed the man for opposing Ghatauli in Agra
राशन की दुकान पर जमीन पर लेटा घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद के थाना जगनेर क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान पर घटतौली का विरोध करने पर युवक को चाकू मार दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चाकू मारने का आरोप राशन डीलर के भतीजे पर है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल उपभोक्ता को इलाज के लिए सीएचसी जगनेर भेजा, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

  
घटना जगनेर थाना क्षेत्र के गांव सरेंधी की है। यहां राजवीर के नाम पर सरकारी राशन की दुकान है। रविवार को दुकान पर राजवीर का भतीजा कपिल पुत्र बनबारी गांववालों को राशन बांट रहा था। इसी दौरान नगला लाले निवासी उत्तम पुत्र रामवीर राशन लेने आया। कम राशन दिए जाने पर उत्तम ने घटतौली का आरोप लगाते हुए विरोध किया। इस पर राशन डीलर के भतीजे ने चाकू से उत्तम पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन

उपभोक्ताओं को कम देता है राशन 

आरोपी ने उत्तम पर चाकू से कई प्रहार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस बीच आरोपी फरार हो गया। जानकारी मिलते ही घायल उत्तम के परिजन पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। घायल को सीएचसी भिजवाया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर बाकी उपभोक्ताओं को भी कम राशन देता है, लेकिन डर के कारण कोई बोलता नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed