फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ration dealer face the problem

इंटरनेट की गड़बड़ी में फंसा विद्युत निगम का राजस्व

Thu, 18 Mar 2021 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
ration dealer face the problem
तकनीकी कमी के कारण राशन डीलरों के माध्यम से बिजली बिल जमा करने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। इंटरनेट की गड़बड़ी के कारण बिल का 2.25 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन फेल हो गया। यह ट्रांजेक्शन राशन डीलरों के माध्यम से किया गया था। हालांकि दो महीने में कुल 97,662 रुपये ही जिले भर के राशन डीलरों के माध्यम से जमा हो सके हैं।
विज्ञापन

बिजली का बिल जमा कराने के लिए विद्युत निगम विभिन्न माध्यमों से प्रयास कर रहा है। शासन के आदेश पर जनपद में राशन डीलरों के माध्यम से बिजली बिल जमा कराने की पहल की गई है। फरवरी माह से यह व्यवस्था जनपद में लागू की जा चुकी है लेकिन तकनीकी कमियों के कारण यह व्यवस्था प्रभावी नहीं हो रही। शासन की मंशा के अनुरूप रिकवरी नहीं हो पा रही है। दो माह में इंटरनेट की गड़बड़ी कई बार होने पर ई पॉस मशीन का नेटवर्क फेल हुआ। इससे बिजली बिल की एवज बैंक खातों से जमा किये जा रहे धनराशि का ट्रांजेक्शन फेल होता रहा। तभी तो दो माह में मात्र 97,662 रुपये ही राशन डीलरों के माध्यम से विभाग को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

डीलरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
तमाम राशन डीलर ऐसे हैं तो तकनीकी खामी के कारण बिजली बिल जमा करने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में बिजली निगम एवं आपूर्ति विभाग ने आपस में सामंजस्य बनाकर डीलरों को प्रशिक्षण देने की तैयारी की है। राशन डीलरों को आपूर्ति एवं विद्युत निगम के विशेषज्ञ अगले सप्ताह डीलरों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों की नजर में
- 509 राशन डीलर विद्युत बिल जमा कराने को हैं अधिकृत
- 423 ग्राम पंचायतों के उपभोक्ता राशन डीलरों के माध्यम से जमा कर सकते हैं बिल
- 22556 रुपये फरवरी माह में राशन डीलरों माध्यम से हुआ था जमा
- 75106 रुपये मार्च माह में राशन डीलरों माध्यम से हुआ था जमा
वर्जन:
विद्युत बिल राशन डीलरों के माध्यम से उपभोक्ता जमा करा सकते हैं। उन्हें बिजली बिल जमा करने में समस्या न हो इसलिए यह व्यवस्था प्रभावी की गई है। राशन डीलरों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। - सत्यवीर सिंह, डीएसओ।

व्यवस्था को और भी प्रभावी करने की कोशिश है। आपूर्ति विभाग के साथ सामंजस्य बनाकर अधिक से अधिक बिल राशन डीलरों के माध्यम से जमा कराने की कोशिश की जा रही है। - सुरेश कुमार, अधिशाषी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed