फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ration Card Holders Will Also Get Oil Salt And Pulses Free With Ration In Agra

खुशखबर: इस माह गेहूं-चावल के साथ दाल, रिफाइंड और नमक भी मिलेगा फ्री, जानें कब से होगा वितरण

Sat, 11 Dec 2021 12:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Dec 2021 12:27 PM IST
सार

गरीब परिवारों के लिए राहत की खबर है। राशन के साथ अब नमक, खाद्य तेल और दाल भी निशुल्क मिलेगी। आगरा जिले के 7.44 लाख राशन कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
Ration Card Holders Will Also Get Oil Salt And Pulses Free With Ration In Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अंत्योदय कार्ड धारकों को इस माह राशन कार्ड पर गेहूं और चावल के साथ दाल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और आयोडाइज्ड नमक भी फ्री मिलेगा। 12 से 20 दिसंबर तक वितरण किया जाएगा। आगरा के जिला पूर्ति अधिकारी संजीव सिंह का कहना है कि प्रत्येक कार्ड पर एक किलोग्राम दाल (चना साबुत), एक लीटर रिफाइंड ऑयल और एक किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक दिया जाएगा। इसके अलावा अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 20 किलोग्राम गेहूं और 15 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। 

विज्ञापन


वहीं पात्र गृहस्थियों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल दिया जाएगा। दाल, रिफाइंड ऑयल और आयोडाइज्ड नमक की मांग के अनुरूप करीब 60 फीसदी आपूर्ति जिले में हो चुकी है। नेफेड की ओर से आपूर्ति की जा रही है। जिले में 7.44 लाख कार्ड धारकों को योजना के तहत लाभ दिया जाना है। वहीं, 30.80 लाख यूनिटें हैं। रोस्टर के हिसाब से राशन का वितरण किया जाएगा। 

विज्ञापन

100 कार्ड धारकों को लिखित रूप से आमंत्रित किया जाएगा
राशन वितरण अभियान के पहले दिन राशन दुकानों को सजाया जाना है। मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अध्यक्ष नगर पंचायत, सभासद व ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया जाना है। वहीं, प्रत्येक राशन दुकान पर पहले दिन 100 कार्ड धारकों को लिखित रूप से आमंत्रित करना है। 
 
पैकिंग पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का चित्र भी होगा
पैकिंग में दाल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल व नमक दिया जाएगा। पैकिंग पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चित्र भी होगा। योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश शासन स्तर से अधिकारियों को दिए गए हैं। जिससे कार्ड धारक योजना के लाभ से वंचित न रह जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed