फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ration card,corruption,kisaan aandolan,kasganj

207 किसानों के राशन कार्ड हुए निरस्त, संपन्न होते हुए भी ले रहे थे सरकारी खाद्यान्न का लाभ

Sat, 30 Oct 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
ration card,corruption,kisaan aandolan,kasganj
कासगंज। गरीबों के लिए चलाई जा रही सरकार की अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना का लाभ लेने वाले 207 संपन्न किसानों के राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। आपूर्ती विभाग ने इसकी सूचना शासन को भेजी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत शहरी क्षेत्र के 3 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख रुपये तक आय वालों को पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना के माध्यम से राशन दिया जाता है। सीजन में लक्ष्य से अधिक गेहूं की खरीद होने के बाद शासन के निर्देश पर क्रय केंद्रों पर किए गए भुगतान और बैंक खातों का आधार कार्ड से मिलान किया गया तो उसमें जनपद के 227 किसान ऐसे पाए गए जिन्होंने सरकारी क्रय केंद्रों पर सरकार को 6.81 करोड़ रुपये से अधिक का गेहूं बेचा था। आधार कार्ड व बैंक खाता लिंक होने से पोर्टल पर मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन

शासन से ऐसे किसानों की सूची आपूर्ति विभाग को भेजकर सत्यापन कर कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिए। विभाग के द्वारा कराई गई जांच में 207 किसान अपात्र होते हुए भी सरकारी खाद्यान्न का लाभ लेते मिले। विभाग ने इन किसानों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए हैं। जबकि जांच में 20 किसान पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से हो सकती है वसूली
कासगंज। अपात्र होते हुए भी शासन की योजना का लाभ लेने वाले इन किसानों से अब तक लिए गए राशन की कीमत की बसूली हो सकती है। इसके लिए विभाग ने शासन से निर्देश मिलने का इंतजार कर रहा है।

जो किसान अपात्र पाए गए है उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। इसकी सूची भी शासन को भेज दी गई है। यदि शासन से इन किसानों से अब तक लिए गए राशन की कीमत की बसूली के निर्देश मिलेंगे तो इस प्रक्रिया को भी अपनाया जाएगा। - केएन सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed