फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rath Yatra Mahotsava At Banke Bihari Temple Vrindavan On friday

वृंदावन में रथयात्रा महोत्सव: स्वर्ण रजत रथ पर विराजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी, हुए दिव्य दर्शन

Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
सार

वर्ष में एक बार जगन्नाथ रथयात्रा पर इस दिव्य रथ पर विराजित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन पाकर भक्त अपने को धन्य मान रहे थे।

विज्ञापन
Rath Yatra Mahotsava At Banke Bihari Temple Vrindavan On friday
रथ पर सवार होकर निकले ठाकुर बांकेबिहारी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर श्री बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी ने सोने-चांदी से बने रथ पर विराजमान होकर अपने भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। वर्ष में एक बार जगन्नाथ रथयात्रा पर इस दिव्य रथ पर विराजित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन पाकर भक्त अपने को धन्य मान रहे थे। मंदिर प्रांगण बांकेबिहारी के जयकारों से गूंज रहा था।
विज्ञापन

 
मंदिर को फूलों से सजाया गया। मंदिर परिसर में सुगंधित इत्रों को छिड़काव किया  गया। इसके बाद ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज भी भव्य फूलबंगले के बीच सजाए स्वर्ण रजत निर्मित रथ पर विराजित हुए। सुबह और शाम को पट खुलते ही भक्तों का रेला मंदिर प्रांगण में प्रवेश कर गया। भक्त अपने आराध्य ठाकुरजी के दिव्य स्वर्ण रजत रथ पर दर्शन पाकर अभिभूत हो गए। 
विज्ञापन


सेवायत बाल कृष्ण गोस्वामी, ब्रजेंद्र किशोर गोस्वामी लाला भैया और ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी छोटू भैया ने बताया कि सोने और चांदी से बने इस भव्य रथ में चार घोड़े और एक बग्गी है। बग्गी पर सवार होकर ही ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज भक्तों को दर्शन देते हैं। यह रथ चंद्र आनंद निकुंज बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष रथयात्रा महोत्सव के दिन मंदिर में ठाकुरजी के दर्शनों के लिए सजाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य बृजेंद्र किशोर गोस्वामी लाला भैया ने बताया कि वर्ष में एक बार जन-जन के आराध्य बिहारी जी महाराज स्वर्ण-रजत रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं। बांकेबिहारी मंदिर में यह रथ सेवा प्रति वर्ष जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर चंद्र आनंद निकुंज बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से की जाती है। यह रथ 2013 में बनवाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed