फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh brainstorming on the strategy for the upcoming assembly elections in Vrindavan

अब मथुरा में आरएसएस का चिंतन शिविर: वृंदावन में आज से यूपी के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर होगा मंथन

Thu, 15 Jul 2021 12:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 Jul 2021 12:19 AM IST
सार

दो दिन चलने वाली इस बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को केंद्र बिंदु मानते हुए रणनीति बनाने पर काम होगा। पश्चिम बंगाल में उम्मीद के विपरीत आए विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर प्रदेश को लेकर सजगता से तैयारियों में जुट गया है। इसी दृष्टि से हाल ही में चित्रकूट में बैठक हुई।
 

विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh brainstorming on the strategy for the upcoming assembly elections in Vrindavan
दत्तात्रेय होसबले - फोटो : ANI

विस्तार

चित्रकूट के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करने जा रहा है। इसके लिए सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के शीर्ष नेतृत्व में शामिल पदाधिकारी वृंदावन पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


दो दिन चलने वाली इस बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को केंद्र बिंदु मानते हुए रणनीति बनाने पर काम होगा। पश्चिम बंगाल में उम्मीद के विपरीत आए विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर प्रदेश को लेकर सजगता से तैयारियों में जुट गया है। इसी दृष्टि से हाल ही में चित्रकूट में बैठक हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से आनुषंगिक संगठनों के बीच समन्वयक की भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों की बैठक वृंदावन स्थित केशवधाम में होने जा रही है। इसे अखिल भारतीय क्षेत्रीय सेवा योजना बैठक का नाम दिया है। इसके लिए बुधवार से ही पदाधिकारियों के वृंदावन पहुंचने का दौर शुरू हो गया। इसमें करीब कई पदाधिकारी सहभागिता कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मुख्य वक्ता होंगे, जबकि पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी, सर सह कार्यवाह सीआर मुकुंद, कृष्ण गोपाल के अलावा सेवा विभाग प्रमुख प्रयाग अभयंकर, शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी भी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। 

पिछले कुछ राज्यों के चुनावी नतीजों को देखते हुए संघ अभी से यूपी के चुनाव की रणनीति पर काम करने में जुट गया है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि समन्वयक की भूमिका में रहने वाले पदाधिकारियों में इस बैठक के दौरान उलट फेर भी हो सकता है। यह बैठक कोविड की तीसरी लहर में जनता के बीच स्वयं सेवकों की भूमिका भी तय करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed