{"_id":"60ef2a8fe49023792003a924","slug":"rashtriya-swayamsevak-sangh-brainstorming-on-the-strategy-for-the-upcoming-assembly-elections-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब मथुरा में आरएसएस का चिंतन शिविर: वृंदावन में आज से यूपी के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मथुरा में आरएसएस का चिंतन शिविर: वृंदावन में आज से यूपी के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर होगा मंथन
Thu, 15 Jul 2021 12:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:19 AM IST
सार
दो दिन चलने वाली इस बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को केंद्र बिंदु मानते हुए रणनीति बनाने पर काम होगा। पश्चिम बंगाल में उम्मीद के विपरीत आए विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर प्रदेश को लेकर सजगता से तैयारियों में जुट गया है। इसी दृष्टि से हाल ही में चित्रकूट में बैठक हुई।
विज्ञापन
दत्तात्रेय होसबले
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करने जा रहा है। इसके लिए सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के शीर्ष नेतृत्व में शामिल पदाधिकारी वृंदावन पहुंच रहे हैं।
दो दिन चलने वाली इस बैठक में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को केंद्र बिंदु मानते हुए रणनीति बनाने पर काम होगा। पश्चिम बंगाल में उम्मीद के विपरीत आए विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर प्रदेश को लेकर सजगता से तैयारियों में जुट गया है। इसी दृष्टि से हाल ही में चित्रकूट में बैठक हुई।
बृहस्पतिवार से आनुषंगिक संगठनों के बीच समन्वयक की भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों की बैठक वृंदावन स्थित केशवधाम में होने जा रही है। इसे अखिल भारतीय क्षेत्रीय सेवा योजना बैठक का नाम दिया है। इसके लिए बुधवार से ही पदाधिकारियों के वृंदावन पहुंचने का दौर शुरू हो गया। इसमें करीब कई पदाधिकारी सहभागिता कर रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मुख्य वक्ता होंगे, जबकि पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी, सर सह कार्यवाह सीआर मुकुंद, कृष्ण गोपाल के अलावा सेवा विभाग प्रमुख प्रयाग अभयंकर, शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी भी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।

पिछले कुछ राज्यों के चुनावी नतीजों को देखते हुए संघ अभी से यूपी के चुनाव की रणनीति पर काम करने में जुट गया है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि समन्वयक की भूमिका में रहने वाले पदाधिकारियों में इस बैठक के दौरान उलट फेर भी हो सकता है। यह बैठक कोविड की तीसरी लहर में जनता के बीच स्वयं सेवकों की भूमिका भी तय करेगी।