फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rashtriya Hindu Parishad workers protest against temple removal in agra

आगरा में हिंदूवादी संगठन का प्रदर्शन: चेतावनी दी- रेलवे ने मंदिर को हाथ भी लगाया तो होंगे गंभीर परिणाम

Sun, 01 May 2022 04:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 May 2022 04:17 PM IST
सार

राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर बने चामुंडा देवी मंदिर को लेकर विवाद चल रहा है। रेलवे ने इस मंदिर को हटाने का नोटिस दिया था। इसके बाद से हिंदूवादी संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Rashtriya Hindu Parishad workers protest against temple removal in agra
स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन करते हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर रविवार को राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) के अध्यक्ष गोविंद पाराशर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। स्टेशन पर पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गोविंद पाराशर ने कहा कि रेलवे ने चामुंडा देवी मंदिर को हटाने का नोटिस देकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर रेलवे प्रशासन ने मंदिर को हाथ लगाने की कोशिश भी की तो गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की तरह यहां भी आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन

यह है मामला

राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मंदिर के 72 वर्ग मीटर के हिस्से को यात्रियों की सुरक्षा और प्लेटफॉर्म के विस्तार में बाधक बताते हुए रेलवे ने मंदिर प्रबंधन को 20 अप्रैल को नोटिस भेजा था। नोटिस के बाद से ही विरोध शुरू हो गया था। 26 अप्रैल को डीआरएम ने मंदिर हटाने को लेकर ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करने के बाद विरोध और तेज हो गया।  मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचने के बाद बीच का रास्ता निकालने की कवायद शुरू हो गई। दोनों पक्षों में आपसी सहमति के प्रयास किए जा रहे हैं। सहमति नहीं बनने तक रेलवे प्रशासन अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करेगा। 

विज्ञापन

रेलवे ने कहा- बातचीत से निकालेंगे हल 

शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि राजा की मंडी स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा अपनी जगह है, लेकिन लोगों की आस्था का भी ध्यान रखना होगा। राजा की मंडी स्टेशन सेंट्रली लोकेटेड होने के कारण सैकड़ों लोगों की रोजी रोटी का जरिया है। इस प्रकरण का समाधान सभी पक्षों से सम्मानजनक वार्ता के माध्यम से ही निकाला जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी इसमें एक स्टेक होल्डर है, उसके साथ भी वार्ता होगी। जिलाधिकारी से इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। मंदिर के सिलसिले में सम्मानजनक हल निकालने की दिशा में रेलवे कार्य करेगा। हमें उम्मीद है कि एक आदरपूर्वक समाधान निकलेगा। भले ही रेलवे सम्मानजनक समाधान निकालने की कवायद में जुट हो, लेकिन नोटिस के बाद विरोध लगातार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed