{"_id":"615559b08ebc3e054d692b55","slug":"rashtriya-hindu-parishad-workers-caught-couple-in-hotel-room-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: होटल में गैर समुदाय के युवक संग मिली युवती, लव जिहाद का आरोप लगा हिंदूवादी संगठन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: होटल में गैर समुदाय के युवक संग मिली युवती, लव जिहाद का आरोप लगा हिंदूवादी संगठन ने किया हंगामा
Thu, 30 Sep 2021 03:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Sep 2021 03:29 PM IST
सार
राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बुधवार रात को लव जिहाद की आशंका पर ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में हंगामा किया। यहां पुणे की युवती और शाहगंज क्षेत्र का युवक रुके हुए थे। सूचना पर पुलिस दोनों को थाने ले आई।
विज्ञापन
आगरा: होटल के बाहर खड़े हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में बुधवार रात को एक होटल में गैर समुदाय के युवक के साथ युवती होने सूचना पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। युवक और युवती को थाने ले आई। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने युवक पर लव जिहाद में युवती को फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक युवक शाहगंज क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि युवती महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली है। दोनों गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। वहीं दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद आगरा आ गए। इधर, युवक के खिलाफ थाना शाहगंज में उसकी ही बहन ने चोरी का आरोप लगाकर शिकायत की थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह का कहना है कि युवक-युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों बालिग हैं। युवती को महिला थाने भेजा गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।