फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rashtriya bajrang dal protest against Navjot Singh Siddhu

नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ हिंदू संगठनों में आक्रोश, राष्ट्रीय बजरंग दल ने बताया गद्दार

Mon, 20 Aug 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 20 Aug 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
rashtriya bajrang dal protest against Navjot Singh Siddhu
नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान की ताजपोशी में गए पंजाब सरकार के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


हिंदूवादी संगठनों ने तो उन्हें देशद्रोही तक कहना शुरू कर दिया है। आगरा में रविवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूल सैयद चौराहे पर सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष गोविंद पाराशर के नेतृत्व में कार्यकर्ता करीब 11 बजे फूल सैयद चौराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू का पुतला फूंका

rashtriya bajrang dal protest against Navjot Singh Siddhu
नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंकते लोग
विरोध प्रदर्शन के चलते माल रोड पर जाम लग गया। प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता पुतला साथ लेकर आए थे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सिद्धू के पुतले को आग के हवाले कर दिया। 

गोविंद पाराशर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरे देश में शोक का माहौल है। वहीं पंजाब सरकार के मंत्री नैतिकता को भूल कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।  

उन्होंने कहा कि सिद्धू पाकिस्तान की सेना के अधिकारियों से गले मिल रहे हैं, जबकि पाक की सेना हमारे फौजियों और आम नागरिकों पर गोलियां बरसा रही है। उन्होंने कहा कि यह देशद्रोह से कम नहीं है। 

उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में नागेश शर्मा, अतुल चौहान, अजय तोमर, जितेंद्र राजपूत, अवधेश पंडित, मोहन शर्मा, आकाश पंडित, लोकेश शर्मा, मनीष ठाकुर, नंद किशोर शर्मा, बाला पंडित आदि मौजूद रहे। 

इस संगठन ने भी किया विरोध 

वहीं हिंदू कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वाटर वर्क्स चौराहे पर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां भी कार्यकर्ताओं ने सिद्धू का पुतला जलाया। 

मनोज अग्रवाल ने कहा कि सिद्धू देश के आत्मसम्मान के खिलवाड़ किया है। जब अन्य क्रिकेटर वहां नहीं गए तो सिद्धू को जाने की जरूरत थी, वह भी ऐसे वक्त में जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का निधन हो गया है और देश में सात दिन का शोक है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed