{"_id":"5f64f3ae8ebc3e32b020a7e1","slug":"rashan-mainpuri-news-agr459875658","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूरामई में राशन फर्जीवाड़े की जांच करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूरामई में राशन फर्जीवाड़े की जांच करने पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विकास खंड करहल की ग्राम पंचायत बूरामई में शुक्रवार को पूर्ति विभाग के अधिकारी राशन फर्जीवाड़े की शिकायत की जांच करने पहुंचे। उन्होंने प्रधान और सचिव के साथ ही ग्रामीणों के भी बयान दर्ज किए। तीन घंटे तक जांच के बाद अधिकारी वापस लौट आए।
ग्राम पंचायत बूरामई की प्रधान गीता देवी और पंचायत सचिव उमेश यादव ने ग्रामीणों के साथ जिला पूर्ति अधिकारी से शिकायत की थी। इसमें उन्होंने राशन डीलर पर वर्ष 2016 से 2019 तक राशन का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था। उन्होंने सचिव, लेखपाल के हस्ताक्षर के बिना ही राशन के उठान की भी बात कही थी।
मामले में शुक्रवार को पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी रामस्वरूप और पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह जांच करने गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में प्रधान और सचिव से बयान लिए। साथ ही ग्रामीणों से भी राशन के संबंध में जानकारी की। इस दौरान 25 ग्रामीणों ने शपथ पत्र पर राशन न देने और तीन रुपये किलो गेहूं देने की बात कही। वहीं अभिलेख पूरे न मिलने से गहनता से जांच नहीं की जा सकी। जांच के बाद टीम वापस लौट आई। मामले की रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
वर्जन
शिकायत पर बूरामई में जांच के लिए टीम भेजी गई थी। अभी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।