फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rashan

प्रधान की मृतक मां को भी मिली खाद्य सुरक्षा

Thu, 25 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 25 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
rashan
खाद्य सुरक्षा के लिए जहां गरीब आये दिन तहसील मुख्यालय पर हंगामा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इन्द्रायनी के प्रधान की मृतक मां खाद्य सुरक्षा योजना का राशन ले रही हैं। दो फौजी भी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ ले रहे हैं। एक अमीर महिला जरार और खरगपुरा दोनों जगह से राशन ले रही है। मामला पकड़ में आने के बाद प्रशासन ने रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया है। उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन

बाह के इन्द्रायनी गांव के प्रधान बहादुर सिंह की मां केला देवी का निधन हो चुका है। बावजूद इसके उन्होंने खाद्य सुरक्षा का लाभ ले लिया। इस चौंकाने वाली जानकारी के साथ इन्द्रायनी में दो फौजी प्रदीप सिंह और मनीष सिंह भी खाद्य सुरक्षा का लाभ लेते पकड़ में आये हैं। इनके अलावा दाऊदयाल, गुड्डी, नीमा देवी, रामदुलारी के खिलाफ अपात्र होते हुए भी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लेने पर रिकवरी के लिए नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा किया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि एक मामला दोहरा राशन कार्ड बनवाकर दो जगह से राशन लेने पकड़ में आया है। बीना देवी पत्नी धर्मपाल का जरार और खरगपुरा में राशन कार्ड है। इनके पास पांच एकड़ जमीन, रेडीमेड कपड़ों की दुकान और ट्रैक्टर है। इनके खिलाफ भी रिकवरी का नोटिस जारी किया गया है। अमीरों के राशन कार्ड सरेंडर कराकर गरीबों को राशन कार्ड जारी करने की बात क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने कही है।
विज्ञापन


प्रधान जी ले रहे समाजवादी पेंशन 
बाह। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में ऐमनपुरा के प्रधान ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। वे खुद समाजवादी पेंशन ले रहे हैं और पत्नी को अलग-अलग बैंकों के माध्यम से दोहरा लाभ दिला रहे हैं। मामले की शिकायत होने पर उन्होंने बताया कि प्रधान बनते ही उन्होंने पेंशन कटवाने की अर्जी बीडीओ को दी थी। ऐमनपुरा गांव के प्रधान आनंद स्वरूप है। उनकी समाजवादी पेंशन की त्रैमासिक किस्त ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त शाखा बाह में 1500 रुपये पहुुंच गई है। जबकि उनकी पत्नी राजकुमारी की ओबीसी कोटे में ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त और एससी कोटे में केनरा बैंक शाखा बाह में समाजवादी पेंशन की त्रैमासिक किस्त की रकम पहुुंच गई है। गांव के राकेश, प्रहलाद, राजेश कुमार, टीकाराम, सीताराम, रामजीलाल, सुभाष चन्द्र आदि ने डीएम पंकज कुमार से शिकायत कर मामले की जांचकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान आनंद स्वरूप ने बताया कि प्रधान निर्वाचित होते ही उन्होंने अपनी और पत्नी की पेंशन कटवाने की अर्जी दी थी। सत्यापित सूची फीड होते ही नाम हट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed