{"_id":"5e5bea418ebc3ef38d71a3fe","slug":"rapist-fave-recgnize-by-scatch-mainpuri-news-agr4320064132","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कैच के जरिए दुष्कर्म के आरोपी तक पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कैच के जरिए दुष्कर्म के आरोपी तक पहुंचेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुरावली मार्ग स्थित शिव पैलेस में साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस स्कैच बनवाएगी। इसके लिए आगरा से एक्सपर्ट को बुलाया है। बता दें कि मैरिज होम में लगे सीसीटीवी में रिकार्डिंग न होने के चलते पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस टीमें लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।
कोतवाली क्षेत्र में मैनपुरी कुरावली मार्ग स्थित शिव पैलेस में बुधवार की रात फर्रुखाबाद निवासी एक साढ़े तीन साल की बच्ची परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी। वहां किसी आरोपी ने बच्ची को बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
कोतवाली पुलिस ने मामला दबाने की कोशिश की लेकिन एएसपी ओमप्रकाश सिंह के पहुंचने के बाद पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया था। उधर जांच के दौरान मैरिज होम में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग न होने के चलते पुलिस के सामने आरोपी की पहचान की समस्या आ रही है। लगातार एएसपी के निर्देशन में टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं लेकिन अभी तक वह पकड़ में नहीं आ सका है। अब पुलिस आरोपी का स्कैच बनवा रही है, इसके लिए आगरा से एक्सपर्ट को बुलाया गया है। अब पुलिस स्कैच के सहारे आरोपी तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
आरोपी का स्कैच बनवाने के लिए एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी। स्कैच के आधार पर पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को ढूंढ कर सलाखों के पीछे भेजेगी।
अजय कुमार पांडेय, एसपी