{"_id":"676fb380f9b842c2f70135dd","slug":"rapid-action-against-mining-mafia-causes-panic-22-dumpers-seized-in-four-hours-big-syndicate-exposed-in-agra-2024-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: खनन माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप, चाऱ घंटे में 22 डंपर जब्त; आगरा में बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खनन माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप, चाऱ घंटे में 22 डंपर जब्त; आगरा में बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश
Sat, 28 Dec 2024 01:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:44 PM IST
सार
आगरा में खनन के बड़े सिंडीकेट का पर्दाफाश हुआ है। मध्य प्रदेश और राजस्थान से गिट्टी की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने जब डंपरों को पकड़ा तो चालक उत्तर प्रदेश का पास नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
पकड़ें गए डंपर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान और मध्य प्रदेश के खनन माफिया सिंडिकेट चला रहे हैं। सदर क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात 4 घंटे चले अभियान में गिट्टी से भरे 22 डंपर जब्त किए। इनके पास उत्तर प्रदेश के लिए पास नहीं था। पुलिस से बचने के लिए नंबर भी छिपा दिए थे। माफिया के इशारे पर गूगल से लोकेशन लेकर माल तय स्थान पर पहुंचाने वाले थे।
एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह 11 बजे आगरा क्लब चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी तीन डंपर आए। उनसे जाम लग रहा था। डंपर चालक पास नहीं दिखा सके। पीछे 3 और डंपर आ गए। सभी को रोक लिया गया। पता चला कि बड़ी संख्या में डंपर गिट्टी और बालू लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश से आगरा की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने ग्वालियर मार्ग पर कई जगह चेकिंग शुरू कर दी। बुंदू कटरा और रोहता नहर के पास 16 डंपर और पकड़े गए। खनन विभाग की टीम बुलाकर सभी सीज करा दिए गए। चालकों के चालान किए गए। खनन विभाग की तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।

व्हाट्सएप पर लोकेशन
ग्वालियर और धौलपुर के खनन माफिया डंपर चालकों को हर चक्कर के 600 रुपये तक देते हैं। वाहन एक साथ निकलते हैं, रूट अलग-अलग होते हैं। सैंया टोल पार करने के बाद सरगना के गुर्गे एक कार में आगे चलते हैं, जिससे पुलिस की चेकिंग पर नजर रख सकें। व्हाट्सएप पर ग्र्रुप बनाकर रखते हैं। कहीं पुलिस पकड़ लेती है तो दूसरे चालकों को ग्रुप पर मैसेज मिल जाता है। वो रूट बदल देते हैं। एक चालक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक करीब 3 से 4 चक्कर लगा लेते हैं। उनके पास गिट्टी और बालू लेने वाले का सिर्फ नंबर होता है। गूगल लोकेशन से निर्धारित स्थान पर पहुंचते हैं।

छिपा देते हैं नंबर प्लेट
डंपरों को बिना रायल्टी के निकालकर राजस्व की हानि की जा रही है। सैंया और खेरागढ़ की जगह सदर पुलिस कार्रवाई कर रही है। उधर, चालक डंपरों की नंबर प्लेट छिपा देते हैं। कई बार नंबर प्लेट को टेढ़ा तो कई बार उस पर मिट्टी या गोबर लगा देते हैं।

पुलिस पर कई बार हुए हमले
अवैध खनन परिवहन में पुलिस पर कई बार हमले कर चुके हैं। कई बार इनकी वजह से हादसे भी हो चुके हैं। खेरागढ़ और सैंया क्षेत्र में पुलिस पर हमले हुए थे। 3 साल पहले सिपाही की जान ले ली थी। गोली लगने से दरोगा तक घायल हो चुके हैं।

कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 22 डंपरों को पकड़ा गया है। आगरा की सीमा में अवैध तरीके से प्रवेश कर रहे थे। पहले भी कार्रवाई की गई थी। यह लगातार जारी रहेगी।