{"_id":"5cfa9bfabdec2207186a734f","slug":"rape-with-young-girl-eight-lakh-rupee-transfer-by-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक के धोखे का शिकार हुई युवती, ब्लैकमेल कर दुष्कर्म फिर खाते से निकाले लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के धोखे का शिकार हुई युवती, ब्लैकमेल कर दुष्कर्म फिर खाते से निकाले लाखों रुपये
Fri, 07 Jun 2019 10:46 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
थाना हरीपर्वत क्षेत्र की एक युवती धोखे का शिकार हो गई। युवक ने चार साल पहले दोस्ती कर युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म किया। मोबाइल से फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगा।
उसके खाते और क्रेडिट कार्ड से 8.75 लाख रुपये निकाल लिए। युवती के दूरी बनाने पर दो दिन पहले रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना हरीपर्वत क्षेत्र निवासी युवती चार साल पहले एक कंपनी में नौकरी करती थी। तब उसकी मुलाकात ट्रांसपोर्ट नगर निवासी नीतेश गुप्ता से हुई थी। युवती का आरोप है कि नीतेश ने एक दिन कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। वह बेहोश हो गई और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Trending Videos
इस दौरान फोटो भी खींच लिए। उसने विरोध किया तो ब्लैकमेल करने लगा। यौन शोषण शुरू किया। उससे रुपयों की मांग भी करने लगा। कई बार में सात लाख रुपये खाते से निकलवा लिए।
युवती को बाद में पता चला कि नीतेश ने उसके खाते से क्रेडिट कार्ड बनवाकर अपने पते पर मंगवा लिया है। उसमें से 1.75 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से किश्त जमा करने के लिए कॉल आने पर युवती को पता चला।
छह महीने पहले युवती ने उसे मिलने से मना कर दिया। इस पर धमकी देकर चला गया। युवती एक शोरूम में नौकरी करने लगी। दो दिन पहले युवती रात में घर जा रही थी।

किदवई पार्क के पास आरोपी नीतेश ने रोक लिया। उसकी एक्टिवा की चाबी निकाल ली। मोबाइल भी छीन लिया। युवती के शोर मचाने पर लोग जुट गए। पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता इतनी दहशत में थी कि वह तहरीर देने थाने पर नहीं आई। इस पर पुलिस ने उसे बुलवाया। तब युवती ने तहरीर दी।
इस पर धोखाधड़ी सहित दुष्कर्म, मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। युवती केे पिता की मौत हो गई है।