फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape with woman

महिला के साथ किया दुष्कर्म

Thu, 10 Feb 2022 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
rape with woman
बेवर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बृहस्पतिवार की देर शाम परिजन का इंतजार कर रही महिला को तीन युवक जबरन सरसों के खेत में खींच ले गए। यहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की महिला बृहस्पतिवार को पास के ही एक गांव में गई थी। देर शाम वह टेंपो से बेवर कस्बा स्थित घर आ रही थी। महिला के अनुसार रात करीब आठ बजे टेंपो वाले ने उसे बझेरा रोड पर भट्टे से पहले उतार दिया। महिला ने फोन कर भतीजे को लेने के लिए बुलाया। जब तक भतीजा वहां पहुंचता तीन-चार युवक आए और महिला को सरसों के खेत में खींच ले गए। यहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक महिला को खेत में छोड़कर भाग गए। भतीजा मौके पर पहुंचा तो महिला ने उसके साथ थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला से घटनाक्रम की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस महिला का मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेश चंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष बेवर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed