{"_id":"5bb21e94867a5570e735c26c","slug":"rape-with-an-eight-year-old-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पंचायत में रफा-दफा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पंचायत में रफा-दफा करने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Mon, 01 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
child rape
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में साइकिल चला रही आठ वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। जब पीड़िता की मां, आरोपी के घर शिकायत करने गई, तो उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की आठ वर्षीय पुत्री रविवार की शाम करीब चार बजे साइकिल चला रही थी। उसी बीच गांव का ही निवासी आरोपी बालिका को उठा ले गया। परिजनों का आरोप है कि बालिका को खेत में लेकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बच्ची की चीखें सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, तो आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़ित की मां आरोपी के घर शिकायत करने गई तो वहां उसके साथ गाली गलौज करते हुए भगा दिया गया। पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी ने बताया कि पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos
मामले को निपटाने के लिए हुई पंचायत
आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद कुछ लोगों ने पंचायत लगाई। रविवार को मामले को निपटाने के लिए समझौते की कोशिशें चलतीं रहीं। पीड़िता की मां ने कहा कि वह बेटी के साथ अन्याय करने वाले को हर कीमत पर सजा दिलाकर रहेगी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है।