{"_id":"6714754cef0dbfb80e07d402","slug":"rape-victim-endured-unbearable-pain-of-taunts-still-did-not-give-up-now-adamant-on-this-2024-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने सहा तानों का असहनीय दर्द, फिर भी न मानी हार...अब इस जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने सहा तानों का असहनीय दर्द, फिर भी न मानी हार...अब इस जिद पर अड़ी
Sun, 20 Oct 2024 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 08:43 AM IST
सार
17 साल की लड़की जिसके साथ दरिंदगी हुई, वो अब गुमनाम जिंदगी जीने के लिए मजबूर है। दगा अपनों ने ही दिया और उसकी अस्मत का सौदा कर दिया। उस दर्द से उभरती, तब तक समाज के तानों ने बेइंतहा दर्द देना शुरू कर दिया। लेकिन उसने भी हार नहीं मानी है...
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनों ने ही दगा देकर अस्मत का सौदा कर दिया। इस सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि लोगों के ताने सुनने पड़ गए। बाल मन पर चोट लगी तो घर छोड़कर कहीं दूर अनजान जगह पर बसेरा बनाया। यह दर्द है सैंया की 17 वर्षीय किशोरी और उनकी दादी का। तीन बार दुष्कर्म की शिकार होने के बाद वह गुमनाम जिंदगी जीने के लिए मजबूर है। शरीर पर जख्म देने वालों को सजा दिलाने की ठानकर रोजाना पुलिस और कोर्ट के दरवाजे पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
इलाज के नाम पर हुआ था सौदा
किशोरी ने बताया कि वह जून के महीने में अपनी दादी के साथ शादी में जगदीशपुरा एक रिश्तेदार के घर आई थी। उनकी मुलाकात मुस्कान से हुई। वह उसे अपने घर ले गई। उसकी मां ने भूत प्रेत का साया बताया। इलाज के नाम पर शकुंतला, आरती, रेशमा और सनी तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने इलाज के नाम पर दुष्कर्म किया। इसके बाद बड़ी दिक्कत बताकर अछनेरा के एक तांत्रिक के पास ले गया। उसने भी दुष्कर्म किया। बेहोश कर कोटा राजस्थान ले गए। जहां 4.50 लाख रुपये में राकेश नाम के युवक बेच दिया। उसने शादी कर ली। जब वहां से जान बचाकर भागी तो लुटेरी दुल्हन बताकर पुलिस थाने ले गए। पुलिस ने फिर से आरोपियों के हवाले कर दिया। वो आगरा लाकर अन्य जगह बेचने की तैयारी कर रहे थे। मौका पाकर छत से कूदकर भाग निकली और रिश्तेदार के घर जगदीशपुरा पहुंची।