फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rape victim attempts suicide

दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश

Mon, 19 Sep 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:25 PM IST
सार

करीब एक सप्ताह पहले गांव निवासी महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया।पति ने अब थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।इसके बाद आखिरकार पति शिकायत लेकर सोमवार को थाने पहुंचा।

विज्ञापन
Rape victim attempts suicide

विस्तार

करहल।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले गांव निवासी महिला के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। पति के घर आने के बाद महिला ने शिकायत की, लेकिन पति ने थाने में शिकायत नहीं कि। इसके बाद शनिवार को महिला ने छत से कूद कर जान देने की कोशिश की। पति ने अब थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पंजाब में रह कर नौकरी करता है। पत्नी गांव में ही रह रही है। 10 सितंबर को महिला जब पुराने घर में उपले लेने गई तो वहां आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। उक्त घटना के बाद महिला चुप रही। 13 सितंबर को पति घर आया तो उसने सारी बात बताई। पति ने लोक लाज के भय से उसे समझाते हुए चुप रहने को कहा। महिला आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कहती रही।
विज्ञापन

17 सितंबर को पीड़िता ने छत से कूद कर जान देने की कोशिश की। इस दौरान उसका एक पैर टूट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी महिला कार्रवाई की बात कहती रही। इसके बाद आखिरकार पति शिकायत लेकर सोमवार को थाने पहुंचा। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed