फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rape accused caught after encounter

Agra News: मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी

Wed, 07 Dec 2022 04:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Rape accused caught after encounter
कासगंज। सिढ़पुरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इसमें एक आरोपी पोक्सो एक्ट तहत वांछित था। गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने फायर भी किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो आरोपी ने दुष्कर्म का जुर्म भी कबूला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। अपराध में साथ देने के मामले में उसकी पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि चार दिसंबर को दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सिढ़पुरा क्षेत्र में एक किशोरी से गांव के ही आरोपी पति-पत्नी, विनीत और राधा गाली गलौज करते थे। विनीत पर किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का भी आरोप था। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। थाना सिढ़पुरा पुलिस को मुखबिर से आरोपी के बारे में अहम सूचना मिली। इस पर पुलिस मुखबिर ने मोहनरोड पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर फायर कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस टीम ने पीछा कर आरोपी को दबोचा। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहीं आरोपी विनीत की पत्नी राधा को भी पुलिस ने पटियाली तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि इसी मोबाइल फोन से पत्नी के सहयोग से वह किशोरी के साथ दुष्कर्म करते हुए उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed