{"_id":"5da2a6528ebc3e93ba1b2e68","slug":"rani-mukherjee-s-twitter-account-spread-sensation-on-surir-couple-suicide-in-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रानी मुखर्जी के ट्विटर एकाउंट पर एक ट्वीट ने फैलाई सनसनी, जानिये आखिर क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी मुखर्जी के ट्विटर एकाउंट पर एक ट्वीट ने फैलाई सनसनी, जानिये आखिर क्या है मामला
Sun, 13 Oct 2019 09:52 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 13 Oct 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
आग लगाने के बाद एंबुलेंस में दंपती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली सुरीर में दंपती के आत्मदाह का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब किसी अज्ञात ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी के ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करके दंपती को ईसाई धर्म का बताते हुए आरएसएस के द्वारा मारना बताया है।
सुरीर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस ने इसे देखा।
28 अगस्त को दबंगों से परेशान होकर जोगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती ने सुरीर कोतवाली में खुद को आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसे दंपती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। हालांकि पुलिस पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

यह मामला कुछ दिन शांत रहा, पर अब इस मामले में एक और नया मोड़ आ गया है। किसी ने रानी मुखर्जी के ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट किया है। इसमें कहा गया है कि मृतक दंपती ईसाई थे। दंपती को आरएसएस के हिंदुओं ने मारा है। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सुरीर पुलिस को यह जानकारी हुई तो ट्विटर एकाउंट को देखा गया। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि दो समुदाय में विद्वेष की भावना भड़काने पर आईपीएस की धारा 153 और 505 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ट्वीट करने वाले की तलाश करकेे जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।