फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rana Sanga: Miscellaneous case filed next hearing on July 11 Case was filed against Suman and Akhilesh

राणा सांगा: प्रकीर्ण वाद हुआ दर्ज, 11 जुलाई को अगली सुनवाई; सुमन और अखिलेश के खिलाफ दायर किया था वाद

Sat, 17 May 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 May 2025 09:36 AM IST
सार

राणा सांगा विवाद में अधिवक्ता ने राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ वाद दायर किया था।
 

विज्ञापन
Rana Sanga: Miscellaneous case filed next hearing on July 11 Case was filed against Suman and Akhilesh
अखिलेश, रामजी लाल सुमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राणा सांगा पर टिप्पणी करने के मामले में अधिवक्ता ने सपा के राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सिविल कोर्ट में वाद दायर किया था। सुनवाई के बाद अवर न्यायालय ने खारिज कर दिया था। वादी ने सत्र न्यायालय में रिवीजन किया था। जिला जज संजय कुमार मलिक के आदेश पर अवर न्यायालय ने फिर से सुनवाई के लिए प्रकीर्ण वाद दर्ज कर लिया। अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


 

अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने राणा सांगा पर टिप्पणी करने के आरोप में सपा के राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रतिवादी बनाकर 24 मार्च को अदालत में वाद प्रस्तुत किया था। 10 अप्रैल को अवर न्यायालय ने प्रकीर्ण वाद विधिक रूप से पोषणीय न होने पर खारिज कर दिया था। वादी ने आदेश के विरुद्ध 9 मई को सत्र न्यायालय में रिवीजन किया। जिस पर 9 और 13 मई को सुनवाई हुई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 वादी की तरफ से अधिवक्ताओं ने तर्क दिए। तब न्यायालय ने कहा कि अवर न्यायालय को यह भी देखना आवश्यक था कि क्या प्रश्नगत प्रकरण में केंद्र सरकार को पक्षकार बनाया जाना आवश्यक है या नहीं। इस संबंध में कोई विचार नहीं किया गया। लिखा है कि वर्णित प्रेक्षणों एवं बिन्दुओं पर पक्षगण के अधिवक्ताओं को फिर से सुनकर विधि सम्मत आदेश पारित करें। जिसके अनुपालन में अवर न्यायालय ने फिर प्रकीर्ण वाद दर्ज कर लिया। अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed