फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramzan

इबादत करके जोश के साथ रखेंगे रोजे

Wed, 22 Apr 2020 10:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
ramzan
22एमएनपी-15-रमजान को लेकर महमूद नगर के एक घर में तैयारियां करतीं महिलाएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अगर चांद 24 को दिखा तो माह-ए-रमजान का पहला रोजा 25 अप्रैल को होगा। हालांकि इस बार लॉकडाउन के चलते इस रमजान का माहौल भी बदला-बदला होगा। न मुस्लिम इलाकों में पहल-पहल होगी और न ही मस्जिदों में नमाजी नजर आएंगे। इस बार नमाज और तरावीह मस्जिदों में नहीं घरों में ही अदा की जाएंगी। लॉकडाउन के चलते बहुत ही सादा तरीके से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार बंद होने के कारण सामान नहीं मिलने की वजह से इस बार के दस्तरख्वान पर लजीज डिश बहुत ही कम नजर आएंगी।
विज्ञापन

मोहल्ला छपट्टी स्थित एक परिवार में रमजान माह को लेकर उत्साह देखने को मिला। बुधवार की दोपहर परिवार के लोग एक साथ बैठक कर रमजान की तैयारियों पर चर्चा करते नजर आए। परिवार के शाहरुख सिद्दीकी, असफाक सिद्दीकी, शाहनवाज सिद्ृदीकी, बबलू सिद्दीकी, आरिफ रंगरेज, जाकिर राइन का कहना है इस बार तो घरों में ही इबादत की जाएगी। पूरा परिवार सहरी और इफ्तार करेगा।
विज्ञापन

दृश्य-दो
मुस्लिम बस्ती महमूदनगर में रमजान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुल्ताना बेगम के साथ गुलवशर, सोनम तैयारियों में जुटी रहीं। सुल्ताना बेगम का कहना है बाजार खुलेगा नहीं। परिवार के लोग रोजे रखेंगे। सहरी और इफ्तार के लिए घर में ही तैयारी की जा रही है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि रोजा रखें, लेकिन लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। रमजान माह में घर पर ही नमाज पढ़ें। नमाज पढ़ते समय सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें। इफ्तार पार्टी न करें।
हाशिम जमाल साबरी, सज्जादानशीन छोटी खानकाह
लॉकडाउन में मस्जिदों में जाने से परहेज किया जाए। मुस्लिम समाज के लोग घर पर ही इबादत करके नमाज अदा करें। लॉकडाउन का पालन करके घरों से न निकलें।
शाहनवाज साबरी बंटू, सज्जादानशीन दरगाह साबरी बाग
मुस्लिम समाज के लोगों से अपील है कि रमजान में सामाजिक दूरी का पालन करें। लॉकडाउन में सहयोग करके जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें। जरूरी सामान की होम डिलीवरी कराई जाएगी। किसी को कोई परेशानी हो तो वह कंट्रोल रूम में फोन करे। हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed