फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramzan

रमजान माह में घरों में ही करें इबादत

Tue, 21 Apr 2020 09:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
ramzan
अब्दुल रहमान चिश्ती उर्फ बबलू मियां - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रमजान माह में लॉकडाउन के चलते घरों में रहकर ही इबादत करें। इफ्तार पार्टी करने से बचें। सरकार की हिदायत पर अमल करना हमारा फर्ज है। यह बातें खानकाह-ए-रशीदिया के सज्जादानशी अब्दुल रहमान खां चिश्ती उर्फ बबलू मियां ने कहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रेस को जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। इसी सप्ताह से पाक माह रमजान शुरू होने वाला है। पाक माह में मुसलमान रोजे रखें। कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए घरों में रहकर ही इबादत करें। सभी नमाज घरों में ही सामाजिक दूरी का पालन करके पढ़ें। रमजान माह में इफ्तार पार्टी करने से बचें। घरों के बाहर नहीं निकलें। सरकार की हिदायत पर पूरी तरह अमल करें। बिना वजह बाजारों, गलियों, सड़कों पर नहीं निकलें। ज्यादा से ज्यादा इबादत घरों में रहकर ही करें। नमाज पढ़ने में सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन करें। कोई भी ऐसा काम नहीं करें जिससे कोरोना से बचाव में जुटें प्रशासन को परेशानी हो। रमजान माह में अपने पड़ोस में रहने वाले जरूरतमंदों की हर हाल में यथासंभव मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed