फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramnavami 2022 Lord Shri Ram temple being built in Mathura

रामनवमी विशेष: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास बन रहा है भगवान श्रीराम का मंदिर, 2024 तक होगा पूर्ण

Sun, 10 Apr 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 12:04 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास ही महाविद्या स्थित रामलीला मैदान है। इसी स्थल पर रामलीला सभा भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण करा रही है। 

विज्ञापन
Ramnavami 2022 Lord Shri Ram temple being built in Mathura
मथुरा के राम मंदिर का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जल्द ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। यह श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट महाविद्या स्थित रामलीला मैदान में तैयार होगा। 5500 वर्ग मीटर में बन रहे मंदिर और परिसर भवन के निर्माण में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह राम मंदिर 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा। 

विज्ञापन

मंदिर के साथ विशाल भवन भी बन रहा 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास ही महाविद्या स्थित रामलीला मैदान है। यहां मथुरा की प्रमुख रामलीला के आयोजन होते हैं। खासकर रावण दहन लीला का आयोजन इसी मैदान पर होता है। अब रामलीला सभा इस स्थल पर भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण करा रही है। यह मंदिर 5500 वर्ग मीटर में बनेगा। जहां मंदिर के साथ एक विशालकाय भवन भी बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इसके अलावा तीन छोटे हॉल, तीन भागवत कथा भवन, 69 कक्ष यात्रियों के ठहरने के लिए, दो अन्नपूर्णागृह, पांच सूट रूम भी प्रस्तावित हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण में शैलेंद्र अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण मुरारी नेता, बांकेलाल और मूलचंद्र गर्ग आदि मंदिर निर्माण की व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में भवन होगा खास

राम मंदिर निर्माण के आर्किटेक्ट आलोक कुमार ने बताया कि 51 फीट चौड़ा, 101 फीट लंबा और 11 फीट ऊंचा है। इस भवन के बीच कोई पिलर नहीं होगा। साथ ही आवाज भी नहीं गूंजेगी। श्रीराम कथा समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम इसी भवन में हुआ करेंगे।

2017 में रखी गई थी आधारशिला 

श्रीराम लीला सभा मथुरा के अध्यक्ष जयंती प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि महाविद्या स्थित श्रीराम लीला मैदान में 2017 में मंदिर की आधारशिला रखी गई थी लेकिन नवंबर 2021 में निर्माण की शुरूआत हो सकी है। यह निर्माण कार्य ढाई वर्ष में पूरा होना है। संभावना है कि 2024 के अंत तक इस स्थल पर भगवान का भव्य भवन तैयार हो जाएगा। इस संपूर्ण भवन पर 14 करोड़ की लागत आ रही है। कोशिश की जा रही है कि मंदिर का स्वरूप अयोध्या मंदिर से मिलता जुलता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed