फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramlila 2024: Laxman ji kills Meghnad Ramlila ground echoes with cheers

रामलीला 2024: लक्ष्मण जी ने किया मेघनाद का वध, जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

Sat, 12 Oct 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 10:11 AM IST
सार

आगरा के बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में मेघनाथ वध देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक पहुंचे। मेघनाथ के वध के साथ ही रामलीला मैदान जयकारों से गूंज उठा।

 

विज्ञापन
Ramlila 2024: Laxman ji kills Meghnad Ramlila ground echoes with cheers
मेघनाथ वध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में शुक्रवार को मेघनाद वध की लीला का मंचन हुआ। जैसे ही मेघनाद का लक्ष्मण जी ने वध किया। दर्शकों से भरा मैदान प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई रामलीला के प्रारंभ में रावण को कुंभकरण के वध की जानकारी होती है। इससे वह विचलित हो जाते हैं। रावण ने पुत्र इंद्रजीत को युद्धभूमि में जाने का आदेश दिया। मेघनाद युद्धभूमि में लक्ष्मण जी से युद्ध करता है। मेघनाद अपनी कुलदेवी निकुंबला का यज्ञ करता है। विभीषण बताते हैं कि मेघनाद ने कुलदेवी को मना लिया गया तो वह अमर हो जाएगा। विभीषण के बताए गुप्त रास्ते से लक्ष्मण जी, हनुमान जी वानर सेना के साथ कुलदेवी के यज्ञ का विध्वंस करने के लिए जाते हैं। दोनों ओर से घनघोर युद्ध होता है। लक्ष्मण जी के बाण से मेघनाद मर जाता है। इसके बाद रामलीला मैदान पर मेघनाद के 90 फीट के विशाल पुतले का दहन किया जाता है।
विज्ञापन


आतिशबाजी देख दर्शक हुए आनंदित
शुक्रवार को आतिशबाजी का मुकाबला अलीगढ़ के मोहन और आगरा के सईद के बीच हुआ। उनके द्वारा आतिशबाजी से आसमान में गुलाब और कमल का फूल, स्क्रीनशॉट, आतिशबाजी का झरना और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की युद्ध की लीला प्रदर्शित की गई। स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बच्चे भी भारी संख्या में मेला देखने पहुंचे। आगरा आर्मी के एयर कमांडेंट एसके गुप्ता सपरिवार पहुंचे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, भगवान दास बंसल, विजय प्रकाश गोयल, प्रवीन स्वरूप, राकेश जैन, विष्णु दयाल बंसल, ताराचंद, विनोद जौहरी, प्रवीन गर्ग, महेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला में आज
12 अक्तूबर को विजयादशमी के पावन पर्व पर रावण वध की लीला होगी। मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि आतिशबाजी के बाद रावण के 115 फीट के पुतले का दहन होगा। रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया गया कि विजयादशमी पर रामलीला मैदान में आतिशबाजी भी होगी। अयोध्या में बने भगवान श्रीराम के मंदिर को आतिशबाजी के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed