फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramgopal Yadav gave big statement on Priyanka Gandhi entry in politics

राजनीति में प्रियंका की एंट्री पर बोले रामगोपाल- गठबंधन को फायदा, भाजपा को नुकसान

Fri, 25 Jan 2019 08:59 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Jan 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
Ramgopal Yadav gave big statement on Priyanka Gandhi entry in politics
सपा नेता रामगोपाल यादव, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (फाइल)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को प्रभावित नहीं कर पाएंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा बसपा ने गठबंधन कर प्रदेश में चुनाव लड़ने का खाका तैयार किया है। इस दौरान सपा नेता ने केंद्र सरकार के बजट को लेकर भी तमाम सवाल उठाए। रामगोपाल यादव शुक्रवार को एटा में निजी कार्यक्रम में आए थे। 
विज्ञापन


रामगोपाल ने कहा कि प्रियंका गांधी के चुनावी मैदान में आने से सपा-बसपा गठबंधन को बड़ा फायदा होगा। इससे भाजपा को नुकसान होगा। केंद्र सरकार के बजट को लेकर उन्होंने कहा कि बजट हमेशा नई सरकार लेकर आती है, लेकिन मोदी सरकार चुनाव से पहले बजट लेकर आ रही है। यह गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठे वादे करके जनता को गुमराह करती रही है। पिछले चुनावों में जहां इन्हें बहुत सीटें मिली थी। वहां इस बार गिनती दो चार सीटों पर ही सिमट कर रह जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन से ही नया प्रधानमंत्री बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed