{"_id":"62ef54616fd7fc2712207a5e","slug":"ramayana-circuit-rail-yatra-again-start-from-24-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: भारत गौरव ट्रेन से रामायण सर्किट के दर्शन कीजिए, किस्तों में करें भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: भारत गौरव ट्रेन से रामायण सर्किट के दर्शन कीजिए, किस्तों में करें भुगतान
Sun, 07 Aug 2022 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:27 AM IST
सार
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी आय वर्ग के यात्रियों की सुविधा के लिए मासिक किस्तों में भी किराये की अदायगी की जा सकती है। इसकी तीन, छह, नौ, 12, 18, 24 व 36 माह में भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
रामायण सर्किट के दर्शन यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) दूसरी भारत गौैरव ट्रेन का संचालन 24 अगस्त से करेगा। यह ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होकर 19 रात व 20 दिनों की में रामायण सर्किट के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराएगी। इसका भुगतान ईएमआई से भी किया जा सकेगा।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने शनिवार को होटल ग्रांड में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पूरी तरह से एसी ट्रेन में 600 तीर्थ यात्री सफर कर सकेंगे। पहली यात्रा की सफलता के बाद आईआरसीटीसी दूसरी गौरव यात्रा ट्रेन का संचालन कर रही है। इसमें भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों अयोध्या, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम व भद्रचलम के दर्शन कराए जाएंगे। एक व्यक्ति की यात्रा का मूल्य 84 हजार रुपये और दो या तीन एक साथ होने पर 73,500 रुपये होगा। बच्चे के लिए पैकेज का मूल्य 67, 200 रुपये होगा। यात्रा के पहले 100 यात्रियों को दस फीसदी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी आय वर्ग के यात्रियों की सुविधा के लिए मासिक किस्तों में भी किराये की अदायगी की जा सकती है। इसकी तीन, छह, नौ, 12, 18, 24 व 36 माह में भुगतान कर सकते हैं। बोर्डिंग की सुविधा सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर व लखनऊ से है। उन्होंने बताया कि अब अन्य दर्शनीय स्थलों के लिए भी भारत गौरव ट्रेनें संचालित होंगी। इस दौरान आगरा रेल मंडल के एडीआरएम मुदित चंद्रा व सीनियर डीसीएम अमन वर्मा, ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

किस्तों में कर सकेंगे भुगतान