फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramadan 2018 begins after moon sighting

रमजान: यहां सुन्नी समुदाय ने नहीं की चांद की तस्दीक, शियाओं ने रखा पहला रोजा

Thu, 17 May 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 17 May 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Ramadan 2018 begins after moon sighting
रमजान मुबारक
आगरा की शाही जामा मस्जिद में बुधवार शाम को चांद कमेटी की बैठक में शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी ने एलान किया कि रमजान का चांद नहीं हुआ है। इसलिए मुकद्दस रमजान का पहला रोजा शुक्रवार से होगा। 
विज्ञापन


वहीं शिया समुदाय ने लखनऊ की चांद कमेटी की तस्दीक पर गुरुवार को पहला रोजा माना। शिया समुदाय के लोगों ने गुरुवार को पहला रोजा रखा लेकिन सुन्नी समुदाय ने रोजा नहीं रखा। 
विज्ञापन


गुरुवार से मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएंगी। माह-ए-रमजान के चांद का दीदार करने के लिए लोग बुधवार शाम से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

शाही जामा मस्जिद में शहर मुफ्ती की सदारत में आयोजित बैठक में शहर मुफ्ती ने चांद देखे जाने की तस्दीक देशभर के कई शहरों से की, लेकिन चांद नहीं दिखाई दिया। दूसरी ओर, शिया समाज के लोग पहला रोजा गुरुवार से रखेंगे। 

अमीर अहमद ने बताया कि दिल्ली, लखनऊ और शिया आबादी वाले लगभग सभी शहरों की हिलाल कमेटियों ने चांद की तस्दीक करते हुए गुरुवार से पहला रोजा रखने की बाबत बताया है। 

इसे देखते हुए आगरा में शिया गुरुवार से रोजा रखा। देश के कई हिस्सों में चांद देखे जाने के बाद गुरुवार से पहले रोजे की घोषणा की गई, लेकिन आगरा में शुक्रवार से पहला रोजा है। 

इसको लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी रही। नायब काजी मौलाना मोहम्मद उजैर आलम का कहना है कि मुस्लिम गुरुवार को शाबान का रोजा रख सकते हैं। शहर मुफ्ती ने शुक्रवार से ही पहले रोजे का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed