{"_id":"6703e05c3c4b2f110c0cef3a","slug":"ram-gopal-yadav-said-bjp-is-creating-problems-in-the-country-told-on-which-issues-it-failed-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी में रामगोपाल यादव बोले- देश में समस्याएं पैदा कर रही भाजपा, इन 10 सीट पर किया जीत का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी में रामगोपाल यादव बोले- देश में समस्याएं पैदा कर रही भाजपा, इन 10 सीट पर किया जीत का दावा
Mon, 07 Oct 2024 06:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:51 PM IST
सार
मैनपुरी के करहल में दिवाकर समाज का सम्मेलन में पहुंचे राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव भाजपा पर जमकर निशाना साधा। रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार रोक नहीं पा रही है।
विज्ञापन
सपा महासचिव रामगोपाल यादव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के करहल में एक मैरिज होम में समाजवादी पार्टी ने दिवाकर समाज का सम्मेलन आयोजित किया। यहां पहुंचे राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अब पूरी तरह फेल है। देश में भाजपा समस्याएं पैदा कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार रोक नहीं पा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण खत्म कर रही है। इन बातों पर बहस न हो इसके लिए भाजपा जनता को भटका रही है। उन्होंने कहा कि किसी के पैगंबर और भगवान पर किसी को बयान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन भारत की सीमाओं में घुस रहा है। सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने करहल समेत सभी 10 सीटों पर जीत का दावा किया। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, एमएलसी मुकुल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल नईम, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, रामकुमार यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, ब्रजकुमार, सुमन, आनंद दिवाकर, मिट्ठूलाल दिवाकर मौजूद रहे।