फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Barat Of Agra City Janakpuri will Ready 20 september To Welcomes

Ram Barat: रघुवर के स्वागत में भव्य रूप से सजी जनकपुरी, बारात में शामिल होंगे सात लाख भक्त

Tue, 20 Sep 2022 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 09:20 AM IST
सार

जनकपुरी में सोमवार से विकास कार्यों में काफी तेजी दिखाई दी। जनकपुरी के कई क्षेत्र रात में रोशनी से जगमगाने लगे हैं। श्री जनकपुरी महोत्सव कमेटी के संयोजक भरत शर्मा ने बताया कि जनक महल आज शाम तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
Ram Barat Of Agra City Janakpuri will Ready 20 september To Welcomes
रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत की प्रख्यात राम बरात में लाखों बराती शामिल होंगे। प्रभु श्रीराम के दर्शन भक्तों को सुगमता से हों, इसके लिए बैंड के साथ चलने वाली ट्रालियां बैंड के पीछे चलेंगी। इनकी ऊंचाई अधिकतम साढ़े सात फुट की होगी। इसके साथ ही साढ़े सात फुट से ऊपर के बैंड पीछे चलेंगे। 
विज्ञापन


श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि प्रभु श्रीराम रात दस बजे रथ पर विराजमान हो जाएंगे। खंडेलवाल ने बताया कि श्री रामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से बारात के सुचारू संचालन के लिए तीन कंट्रोल रूम तैयार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसमें पुलिस के साथ कमेटी से 11 सदस्यों का दल सहयोग करेगा। कमेटी के मंत्री राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि 21 सितंबर को सायं चार बजे विघ्न विनाशक गणेश जी की सवारी दरेसी स्थित आगरा फोर्ट के पुराने गेट से शुरू होगी। कमेटी के सदस्य अतुल बंसल ने बताया कि प्रभु श्रीराम की बरात में 90 झांकियां धर्म और सामाजिक संदेशों से ओतप्रोत होंगी। बैंडबाजों, ढोल नगाड़ों की धुन पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बारात में भक्त शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जनकपुरी में सोमवार से विकास कार्यों में काफी तेजी दिखाई दी। जनकपुरी के कई क्षेत्र रात में रोशनी से जगमगाने लगे हैं। श्री जनकपुरी महोत्सव कमेटी के संयोजक भरत शर्मा ने बताया कि जनक महल आज शाम तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed