{"_id":"68c8e93dedfc55029f064e66","slug":"ram-barat-2025-heavy-vehicles-banned-on-key-agra-roads-for-two-days-note-dates-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम बरात 2025: आगरा के इन मार्गों पर दो दिन प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन, नोट कर लें ये तारीखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम बरात 2025: आगरा के इन मार्गों पर दो दिन प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन, नोट कर लें ये तारीखें
Tue, 16 Sep 2025 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:06 AM IST
सार
राम बरात कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुराने बाजार में रूट डायवर्ट रहेगा। इसके साथ ही शहर के एंट्री पाॅइंट पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
राम लीला में निकली बरात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम बरात बुधवार को निकाली जाएगी। इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। 17 सितंबर को दोपहर 2 बजे से 18 सितंबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक कई मार्गों पर रूट डायवर्ट किया गया है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। एंट्री पाॅइंट पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। राम बरात मार्ग पर किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा।
बाहरी डायवर्जन
- हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों का आगमन सामान्य रूप से यथावत चलता रहेगा।
- हाईवे पर चलने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
- ग्वालियर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की तरफ भारी वाहन रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड से जाएंगे।
- ग्वालियर मार्ग से मथुरा ग्राम बाद, दक्षिणी बाईपास, रैपुरा जाट से एनएच-19 होकर जाएंगे।
- जयपुर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा पथौली नहर से मलपुरा नहर चौराहा से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, कुबेपुर कट होकर जाएंगे।
- शमसाबाद, फतेहाबाद से ग्वालियर/जयपुर की तरफ शमसाबाद, इरादत नगर, सैंया होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद एवं शमसाबाद से मथुरा रमाडा कट, इनर रिंग रोड, कुबेपुर कट, एनएच. 19 होकर जाएंगे।
भारी वाहनों की नहीं होगी इन मार्गों से एंट्री
भारी वाहनों को सिंकदरा तिराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी, आईएसबीटी तिराहा, आरबीएस चाैराहा, नेहरू नगर कट, गांधी नगर कट, सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा, कमला नगर, लंगड़े की चौकी तिराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, आंबेडकर पुल, तोरा चौकी, एकता चौकी तिराहा, रोहता, पथौली नहर चौराहा, वायु विहार, अमरपुरा चौराहा, बोदला, शास्त्रीपुरम चौराहे से प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इन रास्तों से निकलेंगी रोडवेज और टूरिस्ट बसें
फिरोजाबाद, हाथरस, एटा से आने वाली बसें हाईवे होते हुए आईएसबीटी होते हुए जा सकेंगी। ईदगाह और बिजलीघर जाने के लिए इनर रिंग रोड, रमाडा कट, ताज व्यू तिराहा, करियप्पा चौराहा, माल रोड से बालूगंज चौकी के सामने से बिजलीघर बस स्टैंड जाएंगी। ग्वालियर की तरफ से बसें रोहता और पथाैली नहर मार्ग, बिचपुरी, रुनकता, एनएच-19 होते हुए आईएसबीटी जाएंगी। ईदगाह बस स्टैंड के लिए क्लब चाैराहे से माल रोड, करियप्पा चाैराहे से बिजलीघर, आगरा फोर्ट स्टेशन जा सकेंगी।
विज्ञापन
आंतरिक डायवर्जन
- बिजलीघर चौराहे से कोई भी वाहन मदीना होटल तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। वाहन चक्की पाट, छीपीटोला होकर जाएंगे।
- सदर भट्ठी एवं मीरा हुसैनी चौराहे से कोई भी वाहन मदीना होटल की ओर नहीं जाएगा। वाहन हींग की मंडी, मोती कटरा या सदर भट्ठी, धाकरान, कलेक्ट्रेट से जाएंगे।
- हाथीघाट से दरेसी नं.-2 और 3, रावतपाड़ा कोई वाहन नहीं आने दिया जाएगा।
- आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से चिम्मन पूड़ी चौराहे के पास बनी पार्किंग में वाहनों को पार्क किया जाएगा।
- बेलनगंज, यमुना किनारा पेट्रोल पंप से घटिया आजम खां चौराहे की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को बेलनगंज चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
- बेलनगंज से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। बेलनगंज से कचहरी घाट और घटिया की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
- फ्रीगंज वाले मार्ग को धूलियागंज चौराहे पर बैरीकेड लगाकर व्यवस्थित किया जाएगा।
- पाय चौकी वाले मार्ग को धूलियागंज चौकी पर बैरीकेड किया जाएगा।
- घटिया आजम खां चौराहे से कोई भी वाहन फुलट्टी की ओर नहीं जाएगा।
- फुलट्टी तिराहा, तिलक तिराहा, फव्वारा और कश्मीरी बाजार तिराहे पर बैरीकेड लगाकर यातायात को रोका जाएगा।
- गुदड़ी मंसूर खां से बेलनगंज एवं घटिया की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
- सेठ गली को हनुमान मंदिर तिराहे पर बैरीकेड किया जाएगा।
- श्रीराम बरात शोभायात्रा मार्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- दूसरे दिन इन मार्गों पर वाहनों का आवागमन रहेगा बंद
18 सितंबर को मनः कामेश्वर मंदिर से रावत पाड़ा, दरेसी नंबर-2, कचहरी घाट होकर बेलनगंज चौराहा, जीवनी मंडी चौराहा, गधापाड़ा, विजयनगर कट, पालीवाल पार्क चौराहा, विजयनगर चौकी, सुल्तानगंज की पुलिया, कमलानगर कट, सेंट्रल बैंक कट से बालाजी नगर में महाराजा जनक आवास तक के मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।