{"_id":"64bfcff579b68108930f54b4","slug":"rally-given-message-to-follow-the-rules-of-the-road-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-1685-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रैली निकाल सड़क के नियमों का पालन करने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रैली निकाल सड़क के नियमों का पालन करने का दिया संदेश
Tue, 25 Jul 2023 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 25 Jul 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
रैली निकाल सड़क के नियमों का पालन करने का दिया संदेश
- डॉ.भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में मनाया जा रहा है सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडरिया में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मंगलवार को रोड सेफ्टी क्लब द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। प्राचार्य डॉॅ. एसपी सिंह के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने लोगों को यातायात के नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष जगजीवन राम ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। नशे की हालत में गाड़ी ना चलाएं, गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात ना करें। वाहन तीव्र गति से न चलाएं। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हमेशा मदद करें।
नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि सभी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहें व दूसरे लोगों को भी जागरूक व प्रेरित करें। असिस्टेंट प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जीवन अनमोल है, सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर अपनी व दूसरों के जीवन की रक्षा करें। रोड सेफ्टी क्लब के उपाध्यक्ष श्री विजय आनन्द गौतम ने सभी छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, जयप्रकाश यादव, डॉ. तनु जैन, विजेंद्र कुमार, शिवनंदन सिंह मौजूद रहे।