{"_id":"64bd709462a0592bc704f273","slug":"rakesh-tikait-reached-kisan-mahapanchayat-organized-in-agra-by-driving-tractor-2023-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में किसान महापंचायत: ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे राकेश टिकैत,कहा- किसानों की जमीन वापस न देने पर करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में किसान महापंचायत: ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे राकेश टिकैत,कहा- किसानों की जमीन वापस न देने पर करेंगे आंदोलन
Mon, 24 Jul 2023 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:03 AM IST
सार
आगरा में किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन वापस नहीं देने पर आंदोलन होगा।
विज्ञापन
आगरा में किसान महापंचायत: ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को किसान महापंचयत आयोजित की गई। कुबेरपुर में आयोजित महापंचयत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिना मुआवजा दिए किसानों की जमीन एडीए के नाम करना, सरासर सरकारी लूट है। अगर जमीन वापस नही हुई तो आगरा के किसानों के साथ बड़ा आंदोलन अक्टूबर में किया जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को कुबेरपुर यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे मैदान में आगरा के किसानों की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तत्वावधान में किसान मजदूर महापंचायत में हजारों किसान टैक्टर ट्रॉली व गाड़ियों से पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने कहा कि जब किसान ट्रैक्टर लेकर एडीए को गेट को तोड़ना शुरू कर देगा, उसी दिन से जमीन वापस होना शुरू हो जाएगी। सरकार व उसके अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। देश व प्रदेश को लूटा जा रहा है। देश मे विपक्ष रहा नहीं। किसानों के आंदोलन में किसानों के साथ नहीं आए तो आगामी चुनावों में हार का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना पर देश के प्रधानमंत्री मौन हैं। कहा कि एक किसान का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर जाएगा और वहां की हालत का जायजा लेगा। महिलाओं के साथ इस तरीके का जघन्य अपराध सभ्य समाज के लिए बिल्कुल उचित नहीं है।
यह भी पढ़ेंः- पति से गद्दारी: मायकेवाले बोले-हत्या करके गायब कर दी लाश; डेढ़ महीने बाद जो दिखा नहीं हुआ यकीन
उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना पर देश के प्रधानमंत्री मौन हैं। कहा कि एक किसान का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर जाएगा और वहां की हालत का जायजा लेगा। महिलाओं के साथ इस तरीके का जघन्य अपराध सभ्य समाज के लिए बिल्कुल उचित नहीं है।
यह भी पढ़ेंः- पति से गद्दारी: मायकेवाले बोले-हत्या करके गायब कर दी लाश; डेढ़ महीने बाद जो दिखा नहीं हुआ यकीन
पंचायत में किसानों की मांगों के समाधान के लिए प्रशासन के अधिकारियों को बुलाने पर एडीएम सिटी अनुज कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार, डीसीपी सोनम कुमार से किसानों की जमीन वापस को लेकर बात नहीं बनी। अधिकारी मंगलवार को किसानों के साथ बैठक करने की बात कह कर चले गए। अध्यक्षता किसान नेता पोप सिंह ने की।
पंचायत में नोएडा,अलीगढ़,मथुरा, हाथरस,फिरोजाबाद,एटा ,इटावा, मध्यप्रदेश से किसान पहुंचे। इस दौरान विपिन यादव, राजपाल शर्मा, राजवीर लवानिया, रणवीर चाहर, अनुज सिंह, पवन खटाना, बब्बन चौधरी, सौरव यादव, राजकुमार दीक्षित, पंकज कुमार ,अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
पंचायत में नोएडा,अलीगढ़,मथुरा, हाथरस,फिरोजाबाद,एटा ,इटावा, मध्यप्रदेश से किसान पहुंचे। इस दौरान विपिन यादव, राजपाल शर्मा, राजवीर लवानिया, रणवीर चाहर, अनुज सिंह, पवन खटाना, बब्बन चौधरी, सौरव यादव, राजकुमार दीक्षित, पंकज कुमार ,अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
Agra News: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले राकेश टिकैत रविवार को सुबह करीब 11:00 बजे आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित गांव बाद में मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर के घर पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और यहां से ट्रैक्टर यात्रा की शुरुआत की गई, इस दौरान न्यू दक्षिणी बाईपास ओवर ब्रिज के नीचे से राकेश टिकैत ट्रैक्टर पर सवार हुए और रमाडा होटल होकर कुबेरपुर की तरफ के लिए प्रस्थान कर गए।