{"_id":"62012f6a7a917931483678e0","slug":"rajya-sabha-mp-deepender-hooda-addresses-public-meeting-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट, लखीमपुर कांड को लेकर भाजपा पर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट, लखीमपुर कांड को लेकर भाजपा पर बरसे
Mon, 07 Feb 2022 08:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:10 PM IST
सार
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को आगरा ग्रामीण और खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर वोट मांगे।
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा ने खेरागढ़ क्षेत्र में की सभा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को आगरा के कागारौल में पार्टी प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा को मंहगाई, किसानों की अनदेखी पर घेरा। कहा कि इतनी महंगाई तो 70 सालों में कभी नहीं आई।
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा ने श्री रफी अहमद किदवई स्मारक इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में डीजल, पेट्रोल की कीमतें आसमान पहुंच गई हैं। खाद के लिए किसान भटके। लखीमपुर खीरी में मंत्री की गाड़ी ने आठ लोगों को कुचल डाला। वह अब भी मंत्री बने हुए हैं।
विज्ञापन
भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राज्यसभा सांसद ने सवाल किया कि क्या यूपी को ऐसा ही शासन देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के घमंड को कुचलने का काम खेरागढ़ की जनता दस फरवरी को करेगी। क्योंकि एक साल तक चले किसान आंदोलन में 700 किसानों की जान गई है। जनता सब जानती है।
विज्ञापन
हुड्डा ने मांगे उपेंद्र के लिए वोट
कागारौल के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने अकोला के घासीराम मंदिर पर आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से प्रत्याशी उपेंद्र सिंह के लिए वोट मांगे। इस दौरान दीपेंद्र ने कहा कि उपेंद्र हमारे परिवार के सदस्य हैं। यहां उपेंद्र नहीं मैं चुनाव लड़ रहा हूं। दीपेंद्र ने यहां पर घासीराम बाबा के दर्शन किए।