फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajsthan Devotee Deid in mudia purnima mela due to Current in Fan

मुड़िया पूर्णिमा मेले में भंडारा लगाने आए परिक्रमार्थी की करंट से मौत

Tue, 16 Jul 2019 06:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 16 Jul 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Rajsthan Devotee Deid in mudia purnima mela due to Current in Fan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
गोवर्धन के जतीपुरा परिक्रमार्थी मार्ग में जापान वाली धर्मशाला के पास भंडारा और प्याऊ लगाने आए परिक्रमार्थी की पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुरेंद्र (55) पुत्र मदन निवासी भदौली अलवर (राजस्थान) अन्य परिवारीजनों के साथ मुडिय़ा मेले में भंडारा और प्याऊ लगाकर परिक्रमार्थियों की सेवा के लिए लगा हुआ था। 
विज्ञापन


परिक्रमा देने के बाद मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे भंडारा शिविर में लगे जमीन पर रखे पंखे में अचानक करंट आ रहा था। पंखे के संपर्क में आने पर सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. रुपेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालु की करंट के कारण पहले ही मौत हो चुकी थी। बिजली विभाग के एक्सईएन सिद्धार्थ रंजन ने बताया कि भंडारा शिविर में लापरवाही होने से पंखे में करंट के कारण श्रद्धालु की मौत हुई है।

इसका बिजली विभाग से कोई लेना देना नहीं है। फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से पूरी टीम ने जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह ने बताया कि बिजली के करंट से मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed