फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajshree Chowdhary visited Shri Krishna birthplace two workers arrested along with her in mathura

Mathura: अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान, दो कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sat, 26 Nov 2022 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Nov 2022 03:18 PM IST
सार

अखिल भारत हिंदू महासभा ने पिछले दिनों श्रीकृष्ण जन्मस्थान में छह दिसंबर को हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान किया था। इसी के चलते महासभा की अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी सोमवार को मथुरा पहुंचीं। 

विज्ञापन
Rajshree Chowdhary visited Shri Krishna birthplace two workers arrested along with her in mathura
राजश्री चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचीं। यहां वे डेढ़ घंटे तक रहीं। इस दौरान पुलिस और पीएसी के जवान उन्हें घेरे रहे। उन्हें ईदगाह देखने से भी रोक दिया गया। इसी बीच पुलिस ने महासभा के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इससे 6 दिसंबर को हनुमान चालीसा पढ़ने का मामला एक बार फिर गरमा गया। 
विज्ञापन


दरअसल, महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष शाही ईदगाह  में श्रीकृष्ण जन्मस्थान का गर्भगृह मानती है। पिछले दिनों श्रीकृष्ण जन्मस्थान में छह दिसंबर को हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान भी कर रखा है। इससे सतर्क हुए पुलिस प्रशासन ने 25 नवंबर को महासभा के कार्यकर्ताओं के बुलाकर चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने 6 दिसंबर का कार्यक्रम स्थगित नहीं किया तो जेल भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन


महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी को जैसे ही यह जानकारी मिली तो वह शनिवार सुबह 11 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचीं। उनके आने की जानकारी मिलते ही पुलिस बल जन्मस्थान पर एकत्रित हो गया। अभी वह दर्शन करते हुए भ्रमण कर ही रहीं थी कि सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने दो कार्यकर्ताओं विजय व गिर्राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को मुचलके पर छोड़ा 

राज्यश्री चौधरी करीब डेढ़ घंटे तक जन्मस्थान परिसर भ्रमण करती रहीं। इस दौरान पुलिस ने उनकी वीडियो भी बनाई। उनके साथ जिलाध्यक्ष छाया गौतम आदि मौजूद रहे। राज्यश्री चौधरी ने बताया उनके थाने में धरना देने की धमकी देने के बाद पुलिस ने दोनों कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष गोविंद नगर अजय पांडेय ने बताया कि दोनों कार्यकर्ताओं को शांति भंग में निरुद्ध किया गया है। बाद में दोनों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

'तो हम समझेंगे अभी भी मुगल शासन'

राज्यश्री चौधरी ने कहा कि हम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर छह दिसंबर को हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। पिछली दफा शासन प्रशासन ने हमें नजरबंद कर दिया था। इस बार हम बदली हुई रणनीति के तहत असली श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगे। यदि हमें रोकने का प्रयास किया तो हम समझेंगे कि अब भी मुगल शासन है। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रशासन उन्हें डराने का प्रयास न करे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पं. मदनमोहन मालवीय ने खरीदी थी। यह पूरी जमीन हमारी है और इसके लिए हमें किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। 6 दिसंबर का कार्यक्रम यथावत रहेगा। 

उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में क्या है उन्हें नहीं पता लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह वर्ष 2012 में जैसे मुलायम सिंह यादव सरकार ने किया वैसा नहीं करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनको शर्म आना चाहिए। उन्हें अपना इतिहास जानना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed